scriptभारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी लगया 450 फुट उंचा झंडा | After India, Pakistan also embarked on a 450-foot-high flag | Patrika News

भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी लगया 450 फुट उंचा झंडा

locationअमृतसरPublished: Aug 02, 2017 12:35:00 am

भारत-पाक सीमा पर बाघा बार्डर के निकट भारत द्वारा 360 फुट उंचा तिरंगा फहराए जाने के बाद शर्मसार हुए

 flag

flag

अमृतसर। भारत-पाक सीमा पर बाघा बार्डर के निकट भारत द्वारा 360 फुट उंचा तिरंगा फहराए जाने के बाद शर्मसार हुए पाकिस्तान ने भी अब अपनी सीमा में भारत से उंचा ध्वज लगाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है यह ध्वज पहली बार पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त की रात फहराया जाएगा।


भारत की सीमा में करीब तीन माह पहले 360 फुट उंचा तिरंगा फहराए जाने के बाद से ही पाकिस्तान द्वारा यह कहा जा रहा था कि समय आने पर इसका बदला उतारा जाएगा। भारत की सीमा में लगे तिरंगे को पाकिस्तान में खड़े लोग आसानी से देख सकते हैं। अब पाकिस्तान सरकार ने भी अपनी सीमा में भारत से उंचा करीब 450 फुट उंचा अपना राष्ट्रीय ध्वज लगाना शुरू कर दिया है। आज इस ध्वज का ट्रायल लिया गया।


भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम के बाद अलर्ट हो गई हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा 14 अगस्त से अपने ध्वज को फहराया जाएगा। पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद भारतीय एजेंसियों ने भी गृह मंत्रालय को सूचित कर दिया है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा आज लगाया गया ध्वज भारत से उंचा हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो