scriptगुरु अमरदास के प्रकाश पर्व Golden temple पहुंचे भाजपाई, Covid-19 के खात्मे की अरदास | BJP leaders pray in Darbar Sahib end Covid-19 on Guru Ramdas birthday | Patrika News

गुरु अमरदास के प्रकाश पर्व Golden temple पहुंचे भाजपाई, Covid-19 के खात्मे की अरदास

locationअमृतसरPublished: May 06, 2020 08:46:31 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

भाजपा नेताओं ने कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए सरबत दा भला की अरदास की।

BJP leaders

BJP leaders

अमृतसर। पूरे विश्व में महामारी के रूप में व्याप्त कोरोनावायरस की शांति को लेकर श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा के प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन व पूर्व प्रदेश मीडिया सह प्रमुख डॉक्टर हरविंदर संधू ने अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेका। नेताओं ने कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए सरबत दा भला की अरदास की।
महामारी से इस पूरी दुनिया को मुक्ति मिले

इस मौके पर एडवोकेट राजेश हनी ने कहा कि आज गुरु अमरदास जी का प्रकाश दिवस है। इस मौके पर हम कोरोना महामारी से इस पूरी दुनिया को मुक्ति मिले, इसकी अरदास करने आए हैं। हमारा भारतवर्ष गुरुओं, पीरों, पैगंबरो की धरती है, जहां शुरू से ही सरबत दा भला की अरदास की जाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा- आज कोरोना महामारी पूरी दुनिया ने विकराल रूप ले चुकी है। पहले भी ऐसी कई महामारियां भारत में आईं, पर हमारे गुरुओं पीरों की स्थिति से खाली हाथ लौट गईं। इसीलिए हम आज गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर सरबत दा भला की अरदास करने आए हैं।
गुरुओं के आशीर्वाद से हम जरूर सफल होंगे

इस मौके पर डॉक्टर हरविंदर संधू ने कहा कि आज पूरे भारत में करोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। हमारी सरकार प्रयासरत है कि यह बीमारी जल्द से जल्द खत्म हो जाए। सरकार के प्रयासों और गुरुओं के आशीर्वाद से हम जरूर सफल होंगे। इसी के लिए हम श्री गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सरबत दा भला की अरदास करने आए हैं। हमारी सरकारें इस महामारी को देश से जड़ से मिटाने में कामयाब होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो