scriptअमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला के बहनोई ने की आत्महत्या | congress mp Gurjeet aujla's brother in law committed suicide | Patrika News

अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला के बहनोई ने की आत्महत्या

locationअमृतसरPublished: Oct 10, 2018 07:41:44 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस जांच में जुट गई है…

(अमृतसर): अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत औजला के बहनोई राजासांसी के बुआ नंगली गांव निवासी हरप्रीत सिंह सोनू ने बुधवार को अपने लाइसैंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोनू ने सुसाइड नोट में किसानों समेत एक दर्जन लोगों को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।


जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और आत्महत्या पर छोडे गए पत्र एवं मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जायेगी।


सुसाइड़ नोट में लिखी यह बातें

मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरप्रीत सिंह सोनू आढ़त का काम किया करता था। इसके कारण वह पैसों की लेन देन को लेकर अक्सर परेशान रहता था। अपने सुसाइड नोट में भी उसने मुख्य तौर पर पैसों के हडपे जाने की बात का जिक्र किया। सुसाइड नोट में सोनू ने आरोप लगाया कि डलम गांव के मनदीपक सिंह ने 90 लाख रूपए हडप लिए और पंजाबी बाग के वरूण सचदेवा ने फ्लैट पर कब्जा कर लिया। सोनू ने 12 किसानों पर भी अपना रूपया ना लौटाने का आरोप लगाया है। इन किसानों के नाम व कर्ज की राशि खाते में दर्ज है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो