अमृतसर

लुधियाना जेल में सजा काट रहे पूर्व एएसआई ने लगाई फांसी

पंजाब के लुधियाना स्थित केंद्रीय जेल में बीती रात चोरी व भ्रष्टाचार के आरोप में सजा काट रहे एक पूर्व ए.एस.आई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अमृतसरJan 08, 2018 / 10:19 pm

शंकर शर्मा

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना स्थित केंद्रीय जेल में बीती रात चोरी व भ्रष्टाचार के आरोप में सजा काट रहे एक पूर्व ए.एस.आई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी वर्ष 2014 से यहां सजा काट रहा था। घटना के बाद समूचे जेल प्रशासन की कार्यशैली जहां संदेह के दायरे में आ गई है वहीं पुलिस ने अपने ही विभाग के पूर्व अधिकारी की आत्महत्या मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के पूर्व ए.एस.आई गुरु केवल सिंह को वर्ष 2014 में भ्रष्टाचार व चोरी के आरोप में सजा सुनाई गई थी। दोषी तभी से लुधियाना जेल में बंद था। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से गुरू केवल सिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह साथी कैदियों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहा था। बीती शाम ठंड के चलते कैदियों की हाजरी के बाद उन्हें बैरक में बंद कर दिया गया।


देर रात जेल वार्डर ने जांच के दौरान देखा कि गुरू केवल सिंह अपनी हवालात में फंदा पर झूल रहा है। जेल कर्मियों द्वारा सूचित करने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूर्व एएसआई को नीचे उतार कर जिला प्रशासन व परिजनों को सूचित किया। आज लुधियाना में ही पुलिस तथा सिविल प्रशासन की मौजूदगी में एएसआई का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


पुलिस को दंगों से निपटने को मिलेंगी पांच वाटर कैनन
हरियाणा आए दिन होने वाली हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए अब पुलिस को अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाया जाएगा। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने पुलिस को पांच वाटर कैनन मुहैया करवाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में आज यहां हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।


बैठक में गृह विभाग की रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा गया कि किसी प्रकार के दंगे, धरने व प्रदर्शन आदि के लिए इस समय हरियाणा पुलिस को आधुनिक वाटर कैनन की जरूरत है। जिसके चलते हाई पावर परचेज कमेटी ने पुलिस को पांच वाटर कैनन गाडिय़ां भी मुहैया कराने का निर्णय लिया।

मुंबई की कंपनी को इसका ठेका दिया गया है। एक वाटर कैनन की कीमत करीब 37 लाख रुपए होगी। इससे पूर्व भी सरकार ने 38 लाख रुपए के हिसाब से वाटर कैनन गाडिय़ां खरीदी थी।

Home / Amritsar / लुधियाना जेल में सजा काट रहे पूर्व एएसआई ने लगाई फांसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.