scriptसंगरूर में नकली दूध के चार कारखाने पकड़े, चार गिरफ्तार | Four factories arrested in Sangrur four arrested | Patrika News

संगरूर में नकली दूध के चार कारखाने पकड़े, चार गिरफ्तार

locationअमृतसरPublished: Jan 19, 2018 10:18:22 pm

पंजाब पुलिस ने संगरूर जिले के गांव रूपा हेड़ी के चार घरों में छापा मारकर नकली दूध बनाने वाले कारखाने का पर्दाफाश किया है।

4 arrested

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने संगरूर जिले के गांव रूपा हेड़ी के चार घरों में छापा मारकर नकली दूध बनाने वाले कारखाने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नकली दूध बनाकर वेरका को दूध सप्लाई कर रहे थे। जानकारी के अनुसार डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली एक टीम ने रूपा हेड़ी में चार घरों में छापा मारा। जहां बेसमेंट में नकली दूध बनाया जा रहा था।

पुलिस ने अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, गुरचरण सिंह व राजिंदर सिंह को गिरफ्तार करके नकली दूध बनाने वाला सामान तथा मिक्सर आदि बरामद किया है। पुलिस ने अनुसार आरोपी पाउडर व अन्य कैमिकल के माध्यम से दूध तैयार करके कई नामी कंपनियों को दूध सप्लाई कर रहे थे। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली जांच शुरू कर दी है।

किसान संगठनों ने सभी जिलों में दिए धरने
पंजाब सरकार द्वारा कर्ज माफी के नाम पर गुमराह किए जाने का आरोप लगाते हुए पंजाब के कई किसान संगठन आज सडक़ों पर उतर आए। किसानों ने आज प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्तों को प्रदेश सरकार के विरूद्ध ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने इन धरनों का नेतृत्व करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के दस माह बाद भी सरकार इस वादे को पूरा करने की बजाए कर्ज माफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है।

प्रदेश में किसान आत्महत्याएं लगातार हो रही हैं। किसानों के अनुसार सरकार ने कर्ज माफी की सूची जारी करके किसानों के साथ मजाक किया है। कई किसानों ने कर्ज माफी की सूची में अपना नाम पढऩे के बाद भी मौत को गले लगाया है। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो किसान जल्द ही सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

पुलिस इंस्पैक्टर ने की आत्महत्या
पंजाब के कपूरथला स्थित पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पैक्टर ने संदिगध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस इंस्पैक्टर ने खुद को अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। जानकारी के अनुसार कपूरथला पुलिस लाइन में तैनात इंस्पैक्टर जसविंद्र पाल सिंह लंबी छुट्टी पर चल रहे थे। आज सुबह ही वह डयूटी पर आए थे। उन्होंने अपने आवास पर ही आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो