scriptपंजाब पुलिस के हैड कांसटेबल ने एके 47 से ससुराल में पत्नी सहित चार को मारा | Head constable of Punjab Police killed four, including wife in laws | Patrika News

पंजाब पुलिस के हैड कांसटेबल ने एके 47 से ससुराल में पत्नी सहित चार को मारा

locationअमृतसरPublished: Feb 16, 2020 04:25:02 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

पंजाब पुलिस के एक हैड कांस्टेबल ने अपने ( Police Head Constable killed wife&inlaws) ससुराल में जाकर सरकारी एके-47 से गोलियां ( Firing from AK 47 ) चलाकर पत्नी-सास, पत्नी के भाई और भाभी की हत्या कर दी। इस निर्मम हत्याकांड में 10 साल की साले की बेटी भी घायल है।

पंजाब पुलिस के हैड कांसटेबल ने एके 47 से ससुराल में पत्नी सहित चार को मारा

पंजाब पुलिस के हैड कांसटेबल ने एके 47 से ससुराल में पत्नी सहित चार को मारा

मोगा(धीरज शर्मा): पंजाब पुलिस के एक हैड कांस्टेबल ने अपने ( Police Head Constable killed wife&inlaws) ससुराल में जाकर सरकारी एके-47 से गोलियां ( Firing from AK 47 ) चलाकर पत्नी-सास, पत्नी के भाई और भाभी की हत्या कर दी। इस निर्मम हत्याकांड में 10 साल की साले की बेटी भी घायल है। बालिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी राजविंदर कौर, सास सुखविंदर कौर, पत्नी के भाई और भाभी जसकरण सिंह और पत्नी इंद्रजीत कौर के रुप में हुई है। 10 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर घायल है।

हत्याओं के बाद आत्मसमर्पण किया
वारदात मोगा जिले के गांव सेद जलालपुर में हुई। हैड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने रविवार की सुबह करीब 6:00 अपने ससुराल में वारदात को अंजाम दिया। जसप्रीत कौर को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी कुलविंदर सिंह ने इस हत्याकांड को अंजाम देने बाद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने कुछ समय पहले अपनी ससुराल में पिग फार्म खोला था। उस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

जमीन को लेकर हुआ विवाद
ससुराल वाले उससे जमीन वापस मांग रहे थे। इसी बात पर कुलविंदर सिंह का ससुराल में विवाद चल रहा था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी राजविंदर सिंह के साथ ससुराल आया था। इस दौरान ज्यादा शराब पीने के चलते कुलविंदर सिंह का अपनी पत्नी के भाई और सास के साथ जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। माहौल गरमाने पर ससुराल परिवार ने मौके पर पुलिस को बुला लिया और पुलिस आरोपी को थाने ले गई।

थाने से छूटने के बाद की वारदात
सुबह करीब 5:00 बजे जब कुलविंदर सिंह की शराब उतर गई तो पुलिस ने उसे थाने से रिहा कर दिया। इसके बाद कुलविंदर सिंह सीधा अपने ससुराल आया और सरकारी एके-47 से अपनी पत्नी, सास, पत्नी के भाई और भाभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2014 में भी शराब पीकर ससुराल में फायरिंग की थी। इसको लेकर ससुराल पक्ष ने शिकायत दी थी। वहीं मानसा जिले में आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज है। जबकि मोगा में नशा तस्करी का मामला दर्ज है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो