scriptकारगिल के हिमस्खलन में अमृतसर का वीर सपूत शहीद | Kuldeep Singh of Amritsar martyr in Himachal due to Avalanche | Patrika News
अमृतसर

कारगिल के हिमस्खलन में अमृतसर का वीर सपूत शहीद

हिमाचल में कम तापमान के चलते जो बर्फ पड़ रही है ऐसे में आम इंसान का सांस लेना मुश्किल होता है। वहां कुलदीप सिंह रास्ता साफ करने के लिए बर्फ हटाने का काम कर रहे थे…

अमृतसरMar 03, 2019 / 07:20 pm

Prateek

martyr kuldeep

martyr kuldeep

(अमृतसर): कारगिल के बटालिक सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से नायक कुलदीप सिंह शहीद हो गए। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर रविवार को एयर इंडिया के विमान से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से पार्थिव शरीर सड़क के रास्ते पैतृक गांव कलेर बाला पाई लाया गया। यहां पहुंचने पर इलाके के कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

हिमाचल में कम तापमान के चलते जो बर्फ पड़ रही है ऐसे में आम इंसान का सांस लेना मुश्किल होता है। वहां कुलदीप सिंह रास्ता साफ करने के लिए बर्फ हटाने का काम कर रहे थे कि हिमस्खलन हो गया और कुलदीप बर्फ के एक बड़े पहाड़ के नीचे दब गए। करीब तीन-चार घंटे के बाद कुलदीप सिंह को निकाला गया तो वह सांसें ले रहे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शहीद कुलवंत सिंह अपने पीछे पत्नी व छोटे बेटे के अलावा अपने माता पिता व भाई को छोड़ गए हैं। शहीद का भाई भी सेना में है और छत्तीसगढ़ में तैनात है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो