scriptEdi-al-Fitr जामा मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज | Muslim celebrated Eid Namaj with social distancing in Punjab latest ne | Patrika News

Edi-al-Fitr जामा मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज

locationअमृतसरPublished: May 25, 2020 12:40:55 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

अमृतसर की जामा मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई।

Eid,Eid

लुधियाना में Eid की नमाज,लुधियाना में Eid की नमाज

अमृतसर/ लुधियाना। लॉकडाउन-4 के बीच अमृतसर में ईद का त्‍योहार धूमधाम से मनाया। मुस्लिम भाईचारे ने एक दिन पहले ही ईद के त्‍योहार की पूरी तैयारियां कर ली थीं। सोमवार सुबह सभी मुस्लिम भाइयों ने तैयार होकर अपने घर में ही शारीरिक दूरी बनाते हुए नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और घर में बनी मिठाइयां अन्य पकवान बांटे। अमृतसर की जामा मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई।
 Eid
शारीरिक दूरी का पालन

ईद के मौके पर पर बच्‍चों ने नए कपड़े पहने और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बहुत से लोगों ने घर पर रहकर ही ईद के त्‍योहार की खुशियां मनाई। शहर की कई मस्जिदों के बाहर भी शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद फील्ड गंज में शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की अगुवाई में नमाज अदा की गई।
Eid
लुधियाना की कई मस्जिदों में नमाज

लुधियाना में हंवड़ा रोड, शिवपुरी, किदवई नगरख्‍ सूफियां बाग, ग्‍यासपुरा, शेरपुर आदि जग‍हों पर मस्जिद के बाहर फ‍िजिकल डिस्‍टेंसिंग का पालन कर नमाज अदा की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ईद की चहल-पहल नहीं देखी गई। कोरोना वायरस के डर के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही और लोगों ने कम खरीदारी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो