script

बडा खुलासा: निरंकारी हाल में विस्फोट के मास्टर माइंड अवतार सिंह का इन लोगों से था संपर्क,पूछताछ जारी

locationअमृतसरPublished: Nov 24, 2018 09:03:12 pm

आगे और खुलासे होंगे…

patrika news

patrika news

(अमृतसर): पंजाब के अमृतसर के करीबी गांव आदिलवाली के निरंकारी सत्संग हाल में किए गए ग्रेनेड विस्फोट का मास्टर माइंड अवतार सिंह पाकिस्तान स्थित जावेद और इटली स्थित परमजीत सिंह बावा के सम्पर्क में था। दोनों ने ही अवतार सिंह को ग्रेनेड विस्फोट की वारदात के लिए तैयार किया था।

 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोरा ने शनिवार शाम यहां पत्रकारवार्ता में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि निरंकारी सत्संग हाल में ग्रेनेड विस्फोट के सिलसिले में पहले विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। ग्रेनेड विस्फोट की वारदात का मास्टर माइंड अवतार सिंह ही था। गिरफ्तारी के बाद अवतार सिंह से शुरूआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह पाकिस्तान स्थित जावेद और इटली स्थित परमजीत सिंह बावा के सम्पर्क में था। इस सवाल पर कि क्या ग्रेनेड विस्फोट की वारदात को पंजाब में पहले हुई टारगेट किलिंग की घटनाओं से जोड कर देखा जा सकता है? अरोरा ने कहा कि जोडा तो नहीं जा सकता लेकिन इन वारदातों का उद्येश्य समान है और वह है पंजाब का सौहार्द खराब करना।

 

पुलिस को अभी अवतार सिंह से आगे पूछताछ करना है। आगे की पूछताछ में और खुलासे होंगे। अवतार सिंह से दो पिस्तौल व कुछ कारतूस बरामद किए गए है। इनमें एक पिस्तौल अमरीका निर्मित है। निरंकारी सत्संग हाल में किए गए ग्रेनेड विस्फोट में पाकिस्तान की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री में बनाया गया ग्रेनेड इस्तेमाल किया गया था। अब विस्फोट में पाकिस्तान का दूसरा कनेक्शन भी निकल आया है। पाकिस्तान स्थित जावेद आयुर्वेद दवाएं लेने के कारण अवतार सिंह के सम्पर्क में था। उसने अवतार सिंह को दुबई से फोन किया था। इसके बाद धीरे-धीरे सम्पर्क बढाकर जावेद ने अवतार सिंह को आतंकवादी वारदात के लिए तैयार कर लिया। पुलिस को पाकिस्तान में बने ग्रेनेड के अवतार सिंह तक पहुंचने और जावेद एवं परमजीत सिंह बावा के सम्बन्धों की जांच करना है।

ट्रेंडिंग वीडियो