scriptहरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड, अलाव जलाकर दूर कर रहे ठंड | Severe Cold In Haryana And Punjab, Burning Away Bonfire | Patrika News

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड, अलाव जलाकर दूर कर रहे ठंड

locationअमृतसरPublished: Dec 21, 2019 05:55:33 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

अमृतसर 6.6, लुधियाना 7, पटियाला 8.6, गुरदासपुर 8.1, नारनौल 7.8, रोहतक 7.8 और पठानकोट में 9.8 डिग्री सेल्सियस

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड, अलाव जलाकर दूर कर रहे ठंड

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड, अलाव जलाकर दूर कर रहे ठंड

चंडीगढ. हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही।
अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हिसार, करनाल और सिरसा सहित दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में कोहरे की घनी परत छाई रही। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.6, 7 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अन्य स्थानों गुरदासपुर, हलवारा, पठानकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.1, 8.1, 9.8 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में शीत लहर चलने के साथ ही तापमान क्रमश: 8.3, आठ और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नारनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 9.2 और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलाव तापकर पाई राहत

सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम को भी तेज हवाएं चलती रही। तेज सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े भी पहने, लेकिन राहत नहीं मिल पाई। अधिकतर लोगों ने अलाव जला कर हाथ तापे। इससे सर्दी में राहत मिली।

ट्रेंडिंग वीडियो