script

पंजाब में शिव सेना नेता की गोली मार कर हत्या

locationअमृतसरPublished: Feb 11, 2020 07:35:06 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

( Punjab News ) पंजाब के गुरदासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना नेता ( Shiv Sena leader died in firing ) की गोली मार कर हत्या कर दी। हमला उस वक्त किया गया जब शिव सेना अशोक महाजन की दुकान पर बैठा था। उसके साथ ही शिव सेना का अन्य नेता हनी धारीवाल भी था।

पंजाब में शिव सेना नेता की गोली मार कर हत्या

पंजाब में शिव सेना नेता की गोली मार कर हत्या

अमृतसर(धीरज शर्मा): ( Punjab News ) पंजाब के गुरदासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना नेता ( Shiv Sena leader died in firing ) की गोली मार कर हत्या कर दी। हमला उस वक्त किया गया जब शिव सेना अशोक महाजन की दुकान पर बैठा था। उसके साथ ही शिव सेना का अन्य नेता हनी धारीवाल भी था। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमलावर कार में सवार थे। इस अंधाधुंध फायरिंग में अशोक महाजन की मौत हो गई। मृतक के दोस्त हनी महाजन की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावर फरार
वहीं फायरिंग के बाद आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह अस्पताल पहुंचे और बाद में मौके का जायजा लेने के लिए धारीवाल गए। इसी दौरान कई अन्य संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे जिसमें शिवसेना बाल ठाकरे के हरविंदर सोनी और रोहित महाजन शामिल थे।

पुलिस की नाकाबंदी
वहीं आईजीपी बार्डर रेंज सुरेन्द्र पाल सिंह परमार ने बताया कि हनी महाजन अपनी दुकान बंद कर अशोक की दुकान पर चला गया था। अभी जांच चल रही है। हमलावर अज्ञात हैं लेकिन पुलिस गहनता से छानबीन कर सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई है। पर पूरे प्रदेश में। शिवसैनिकों का गुस्सा चरम पर है। क्योंकि प्रदेश में आतंकवाद फिर से सर उठा रहा है जिसके चलते यह हत्याकांड हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो