scriptमनपसंद गाना नहीं बजाने से इतना खफा हुआ युवक की… | The young man was so upset due to not playing the favorite song ... | Patrika News

मनपसंद गाना नहीं बजाने से इतना खफा हुआ युवक की…

locationअमृतसरPublished: Dec 01, 2019 05:06:46 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

कहते हैं संगीत और नृत्य लोगों को सुकून देता है। इसके विपरीत विवाह समारोह में डीजे पर गाना बजाने के विवाद पर एक युवक इस कदर हिंसक हो उठा कि उसने डीजे संचालक को ही गोली से उड़ा दिया। संचालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
 
 

मनपसंद गाना नहीं बजाने से इतना खफा हुआ युवक की...

मनपसंद गाना नहीं बजाने से इतना खफा हुआ युवक की…

चंडीगढ़ ( धीरज शर्मा ): कहते हैं संगीत और नृत्य लोगों को सुकून देता है। इसके विपरीत विवाह समारोह में डीजे पर गाना बजाने के विवाद पर एक युवक इस कदर हिंसक हो उठा कि उसने डीजे संचालक को ही गोली से उड़ा दिया। संचालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पंजाब के मोगा जिले का मामला
पंजाब के मोगा के कस्बा कोटईसे खा के गांव मस्तेवाला में एक शादी में सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था। मेहमान और मेजबान लजीज भोजन के साथ संगीत का लुत्फ ले रहे थे। इसी दौरान अचानक सारा माहौल बदल गया। फिजा में दहशत घुल गई। लोगों में भगदड़ मच गई। यह सब तब हुआ जब गाने के विवाद पर डीजे बजाने वाले युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गाने के विवाद को लेकर एक युवक द्वारा पहले तो स्पीकर पर फायर किए गए उसके बाद दूसरी गोली उन्नीस वर्षीय कर्म सिंह की छाती पर लगी जिससे उसकी पर मौके पर मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक के घरवालों का सुध नहीं लेने का आरोप
वहीं मृतक के घरवालों का आरोप है कि सिविल अस्पताल में ना ही तो उस समय कोई डॉक्टर पहुंचा और ना ही प्रशासन की तरफ से कोई आया! डेढ़ घंटे बीत जाने तक भी कोई उनके पास नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंचे धर्मकोट के डीएसपी यादवेंद्र सिंह बाजवा ने बताया के एक डीजे के गाने को लेकर वहां मौजूद लोगों पर विवाद हो गया जिसमें एक युवक को गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो