script4 friends killed, 1 seriously injured in road accident in Amroha | अमरोहा में सड़क हादसा में 4 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल | Patrika News

अमरोहा में सड़क हादसा में 4 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

locationअमरोहाPublished: Nov 09, 2022 10:18:49 am

Submitted by:

Upendra Singh

अमरोहा में बुधवार सुबह लगभग 4 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के ल‌िए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चारो ऑटो में संभल से दिल्ली जा रहे थे।

auto.jpg
संभल के सहारनपुर पट्टी गांव निवासी देवेंद्र ,अनुज, नौबत, बहादुर, व एक अन्य व्यक्ति के साथ ऑटो लेकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह गजरौला हसनपुर रोड स्थित उमंग डेरी के पास पहुंचे। एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। जिसमें देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुज, नौबत, बहादुर और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
गजरौला थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया है, "सड़क हादसे में 4 की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर बताई गई है डॉक्टर ने रेफर कर दिया ग है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।"
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.