
Amroha News Today
Amroha News In Hindi: अमरोहा के नौगांवा सादात में राम गंगा पोषक नहर में नहाने गया युवक डूब गया। युवक साथ में गए साथी युवक द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन वो उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सका। देखते ही देखते पानी में अचानक लापता हो गया। खबर लिखे जाने तक, युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, साहिल (22) पुत्र शमशाद गुरुवार को नौगांवा सादात थाना इलाके में रामगंगा पोशक नहर पर नहाने गया था। 23 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, घरवालों का इस खबर को सुनने के बाद से बुरा हाल है।
Published on:
21 Jun 2024 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
