दरअसल, रूह को भी कंपा देने वाली यह घटना अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर की। बताया जा रहा है कि गांव निवासी रमेश का दो साल का पुत्र यश सोमवार दोपहर को घर से ही अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ के दौरान महिला प्रेमवती पर कुछ शक हुआ। शक आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस के सामने चाची प्रेमवती ने कबूल किया कि उसने ही संतान पाने की चाहत में तांत्रिक के कहने पर भतीजे का सोमवार दोपहर को कत्ल किया था और शव को संदूक में छिपा दिया था।
यह भी पढ़ें –
कुम्भ मेला 2025 नए रंग में दिखेगा, प्रयाग में भी चलेंगे क्रूज संगम पर बनेगा हेलीपोर्ट आधी रात में तंत्र किया के बाद चुपचाप घर आकर सो गई आरोपी महिला ने बताया कि तांत्रिक नसीम के कहने पर नियत दिन मंगलवार रात और समय 11 बजे वह परिजनों के सोने के बाद शव को लेकर जंगल पहुंची। जहां तांत्रिक नसीम पहले से मौजूद था। उसने तांत्रिक के कहे अनुसार, यश के शरीर के कुछ छह टुकड़े कर दिए और खून भी पिया। इसके बाद मासूम के खून से स्नान भी किया। इसके बाद उन्होंने कपड़े और टांग वहीं छोड़ दिए और शेष शरीर को जंगली जानवरों के रहने के स्थान पर रख दिया। रात में ही हत्या में प्रयुक्त बलकटी को एक बिटोरे में छिपा दिया। रात को ही तंत्र क्रिया पूरी करके वह घर लौटी और आकर सो गई।
बकरे की बलि से फायदा नहीं होने पर दी नरबलि आरोपी महिला ने बताया कि वह तांत्रिक नसीम से छह पहले ही मिली थी। बच्चे की बलि के लिए तांत्रिक ने ही मंगलवार की रात का समय नियत किया था। वहीं, एसओ आदमपुर रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि एक महीने पहले भी प्रेमवती ने संतान के लिए तांत्रिक नसीम के कहने पर बकरे की बलि दी थी और उसका खून भी शरीर पर लगाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो तांत्रिक ने नरबलि कराई।
यह भी पढ़ें –
भू-माफियाओं के खिलाफ दलित समुदाय ने खोला मोर्चा, कहा- नहीं हुई कार्रवाई तो बदलेंगे धर्म तीन महीने की गर्भवती है महिला बता दें कि प्रेमवती के तीन बच्चों को जन्म दे चुकी है, लेकिन जन्म के बाद ही तीनों की मौत हो गई थी। फिलहाल वह तीन महीने के गर्भ से चौथा बच्चा स्वस्थ पैदा हो इसलिए उसने तंत्र किया का सहारा लिया। यश की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जो बच्चा उसे छोटी मां कहता है, वह ही उसकी बलि ले लेगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।