यूपी: इस जिले में डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
खेत जाते वक्त हुआ गायब
क्षेत्र के गांव चकनवाला निवासी लखीचंद का 11 वर्षीय पुत्र मयंक कक्षा पांच का छात्र था। वह गुरुवार की सुबह खेत पर गया था। खेत पर घास काट रही गांव की ही कुछ महिलाओं ने उसे खेत की तरफ जाते देखा था। इसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई। लखीचंद के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार देर रात दो बजे तक मयंक को खेतों व अन्य सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी।
कभी AUDI-BMW से नीचे पैर नहीं रखता था ये शख्स, आज एक कफ ”चाय” भी पुलिस ने मंगाकर पिलाई
इस हाल में मिला शव
शुक्रवार सुबह फिर से मयंक की तलाश शुरू कर दी गई। खेतों में तलाश करते हुए कुछ लोग पानी के कुएं के पास पहुंचे तो उसके अंदर मयंक का शव तैरता मिला। जानकारी पर मयंक के परिवार वाले व अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची व मयंक के शव को कुएं से बाहर निकाला। लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।