scriptछात्राओं ने मनचलों को सिखाया ऐसा सबक कि पैरों में गिड़गिड़ाकर मांगने लगे माफी | eve teasers beaten by girls in amroha | Patrika News

छात्राओं ने मनचलों को सिखाया ऐसा सबक कि पैरों में गिड़गिड़ाकर मांगने लगे माफी

locationअमरोहाPublished: Sep 15, 2019 05:25:08 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- अमरोहा जिले हसनपुर थाना क्षेत्र का मामला- काॅलेज आने-जाने के दौरान रोजाना छेड़छाड़ करते थे आरोपी- आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई में जुटी पुलिस

demo-pic.jpg
अमरोहा. जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में कुछ छात्राओं ने राेजाना छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को ऐसा सबक सिखाया, जिसको लेकर पूरे इलाके में छात्राओं की बहादुरी की तारीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ मनचले काॅलेज से लौटते समय उन्हें छेड़ते थे। मनचलों ने उनका जीना दूभर कर दिया था। छात्राओं ने साहस का परिचय देते हुए मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा। इस दौरान मनचले छात्राओं के पैरों में गिर पड़े और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे तो लोगों की मदद से छात्राओं ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें

BSF जवान को facebook पर MA की छात्रा से हो गया प्यार, उसके बाद उठाया ऐसा कदम कि पहुंच गया हवालात

दरअसल, यह मामला अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित सुखदेव इंटर काॅलेज का है। जहां पढ़ने वाली 11वीं की दो छात्राओं को कुछ मनचले परेशान कर रहे थे। रोजाना मनचले उनसे छेड़छाड़ करते थे। मनचलों ने उनका काॅलेज जाना तक दूभर कर दिया था। पहले तो छात्राओं ने मनचलों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह इसके बाद भी नहीं मानें तो छात्राओं ने हिम्मत जुटाते हुए सबक सिखाने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें

अपनी पसंद का मोबाइल नंबर पाने के लिए खर्च किए 12 लाख, जानिए इसकी खासियत

जब वह रोजाना की तरह काॅलेज जा रही थीं तो मनचले उन्हें छेड़ने लगे। यह देखते ही लड़कियों ने मनचलों को पकड़ लिया और गिरा-गिराकर जमकर धुना। छात्राओं का यह रूप देखकर मनचले उनके पैरों में गिर पड़े और गिड़गिड़ाते हुए आगे से ऐसा नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगने लगे। इसके बाद छात्राओं मौजूद अन्य लोगों की मदद से मौके पर पुलिस बुलाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों ही उन्होंने काॅलेज में जागरुकता अभियान चलाया है। उसी से सीख लेते हुए लड़कियों ने बहादुरी दिखाते हुए मनचलों को सबक सिखाया है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो