Amroha: अमरोहा में कूमल काटकर दो घरों में चोरी, जंगल में खाली मिले बक्से, लाखों का समान गायब
अमरोहाPublished: Sep 22, 2023 09:14:34 pm
Amroha News: अमरोहा के थाना देहात क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में कूमल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों घरों से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ किया। घर से कुछ दूर जंगल में खाली बक्से मिले। पुलिस का कहना है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Amroha News Hindi: बता दें कि घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार की है। पीड़ित ग्रामीण नरेश ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनके और पड़ोसी के घर को निशाना बनाया। घर की पीछे के दीवार में कूमल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए और जल्द ही उनकी समझ में आ गया कि घर में चोरी हुई है। घर के अंदर समान बिखरा था। सोने, चांदी के गहनें, कपड़े, बर्तन और नगदी समेत काफी चीजें गायब थी।