बाइक सवार मनचलों ने बीच बाजार लड़कियों पर किया कमेंट, छात्रा ने जड़े कई थप्पड़, दोनों हुए फरार
अमरोहाPublished: Sep 25, 2023 08:15:44 pm
Amroha: बाइक सवार मनचलों की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने बाइक सवार को रोक लिया और कई थप्पड़ लगाए। यह माजरा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। लेकिन लोगों को आता देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Amroha News Today: पूरा मामला अमरोहा के नगर कोतवाली इलाके का है। जहां दो बहने बाजार में झाड़ू खरीदने आई थीं। जब वह झाड़ू लेकर घर वापस लौट रहीं थी। तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और कमेंट्स करने लगे। हालांकि पहले तो दोनों बहनों ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।