scriptराकेश टिकैत बोले- भाजपा ने बिहार में लालू तो यूपी में मुलायम सिंह यादव का परिवार तोड़ा | rakesh tikait attack on bjp in amroha kisan mahapanchayat | Patrika News

राकेश टिकैत बोले- भाजपा ने बिहार में लालू तो यूपी में मुलायम सिंह यादव का परिवार तोड़ा

locationअमरोहाPublished: Oct 31, 2021 11:59:30 am

Submitted by:

lokesh verma

अमरोहा में हुई किसान महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। किसान महापंचायत में काफी संख्या में किसान पहुंचे और सभी ने एक सुर से राकेश टिकैत की बातों का समर्थन किया।

amroha.jpg
अमरोहा. जोई के मैदान में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने एक से दूसरी बिरादरी को लड़ाने और तोड़ने का काम किया है। देश के हालात बेहद खराब हैं, यह समझना पड़ेगा। पिछले एक साल से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार आरोप लगाने के अलावा कुछ और नहीं कर रही है।
इन लोगों ने आंदोलन में शामिल हुए सरदारों को खालिस्तानी बता दिया। जबकि मुसलमानों को पाकिस्तानी घोषित कर दिया। जब यहां के लोग धरने में शामिल हुए तो आंदोलन जाटों का बता दिया। इन्होंने उत्तर प्रदेश के भीतर हिंदू-मुस्लिम के दंगे कराए। यह लोग हरियाणा के अंदर गए तो वहां जाट और नॉन जाट की राजनीति की। गुजरात के भीतर पटेल और नॉन पटेल की राजनीति की।
यह भी पढ़ें- शिवपाल-अखिलेश को लेकर सपा नेता अबू आसिम का बयान, कहा चाचा-भतीजा रहें साथ

टिकैत ने कहा कि ये सरकार तोड़-फोड़ पर विश्वास करती है। भाजपा ने बिहार में पहुंचकर लालू यादव का परिवार तोड़ा और यूपी में मुलायम सिंह के परिवार को तोड़ डाला। ये आरएसएस के लोग बेहद खतरनाक हैं, इनसे बचके रहो। इस दौरान किसानों की भीड़ देखकर राकेश टिकैत गदगद दिखे। इससे पहले पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को हल और हुक्का देकर सम्मानित किया। राकेश टिकैत ने कहा कि 2022 में भाजपा को प्रदेश में किसान उसकी औकात बताएंगे और 2024 में केंद्र से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो