script

अनूपपुर उपचुनाव 2020 : बिसाहूलाल सिंह की 35180 वोट से ऐतिहासिक जीत

locationअनूपपुरPublished: Nov 10, 2020 05:40:48 pm

विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव की मतगणना…

anupur_win.jpg

anuppur By-Election 2020

मध्यप्रदेश में 2018 के चुनाव में करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी, लेकिन 2020 में सिंधिया के भाजपा में आने के साथ ही उनके कई साथियों ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया, जिसके चलते अल्ममत में आने के कारण कांग्रेस को मध्यप्रदेश की सत्ता गवानी पड़ी और भाजपा फिर सत्ता पर काबिज हो गई। ऐसे में 2020 के नवंबर में मध्यप्रदेश की 28 विधानसभाओं (कुछ वे जिन्होंने कांग्रेस से त्यापत्र दिया तो कुछ की मृत्यु के चलते) में उपचुनाव कराए गए, जिनका रिजल्ट आज यानि 10 नवंबर 2020, मंगलवार को आने जा रहे हैं।

इसी कढ़ी में अनूपपुर विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 3 नवंबर 2020 को वोटिंग हुई। 2018 में आईएनसी ने जीत दर्ज की थी। अनूपपुर विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आती है। 2018 में अनूपपुर में कुल 50 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में आईएनसी से बिसाहूलाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के रामलाल रौतेले को 11 वोटों के मार्जिन से हराया था।

anuppur By-Election 2020

विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है, इसमें जनता का फैसला सामने आएगा कि कौन बनेगा अनूपपुर का विधायक। तीन नवंबर को इसके लिए मतदान हुआ था जिसमें कोरोना संक्रमण की स्थिति के बावजूद भारी संख्या में जनता घर से बाहर निकली और मतदान किया। अनूपपुर का यह उपचुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह के पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा मे शामिल हो जाने के कारण हुआ है। इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत जनता के हवाले कर रखी है।

यहा मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। तीन नवंबर को 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें एक लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया। 87 हजार 324 पुरुष मतदाताओं में से 66 हजार 70 एवं 83 हजार 64 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 801 महिला मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।

ऐसे में आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में 40 वर्ष देने के बाद भाजपा में शामिल हुए बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए पहली बार उपचुनाव में 35180 वोट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 1980 में बिसाहूलाल सिंह पहली बार कांग्रेस पार्टी से विधायक बने थे। उपचुनाव के पहले तक वे 5 बार चुनाव जीत कर आए और यह छठवां अवसर था जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की।

मतगणना प्रक्रिया में 220 ईवीएम की गिनती 18 चरणों में की जाएगी इसके लिए 2 हॉल में व्यवस्था बनाई गई है। दोनों हॉल में 7-7 टेबल लगाई गई हैं। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट की गणना शुरू हो जाएगी। इस हेतु पृथक से पोस्टल बैलट गणना हॉल में 3 टेबल लगी हैं। मतगणना हाल में प्रत्येक टेबल में मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था के लिए 12 कुर्सियां रखी गई हैं। 3 पंक्तियों की बैठक व्यवस्था में प्रत्येक पंक्ति में 4 कुर्सियां हैं। आयोग के निर्देशानुसार प्रथम पंक्ति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अभिकर्ता, द्वितीय पंक्ति में गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभिकर्ता एवं तृतीय पंक्ति में निर्दलीय प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था कीं गई है।

मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, तंबाकू, गुटखा, कैल्कूलेटर, कैंची, चाकू सहित अन्य कोई भी प्रतिबंधित सामग्री लेकर प्रवेश नहीं किया जा सकेगा।

स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाल तक मूवमेंट की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। प्रसारण व्यवस्था मतगणना हाल में भी की जाएगी। मीडिया कवरेज की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पुलिस बल, एसएएफ एवं सीएपीएफ को जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी बिना अनुमति या प्रवेश पास के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। पॉलीटेक्निक कालेज का पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।

यहां प्रेक्षक की मौजूदगी में पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना सबसे पहले शुरू हुई। 8.30 बजे से ईवीएम से काउंटिंग शुरू हुई। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी बिसाहुलाल सिंह कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम से 1135 मतों से आगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 2561 मतों से आगे चल रहे हैं।

दूसरा राउंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 2561 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 7225 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 4664 मत प्राप्त हुए हैं।
तीसरा राउंड: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 4351 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 11726 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 7375 मत प्राप्त हुए हैं। चौथे चरण तक बिसाहूलाल सिंह 7009 मतों से आगे हो गए हैं।
5 वें राउंड में दस हजार के करीब पहुंची बढ़त: पांचवे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 9804 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 20473 मत प्राप्त हुए हैं और कांग्रेस को अब तक 10669 मत प्राप्त हुए हैं।
– 11485 मतों से छठवें चरण में बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ से आगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 11485 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 24576 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 13091 मत प्राप्त हुए हैं।
11वें राउंड में 22 हजार के पार बढ़त: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 22881 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 47681 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 24800 मत प्राप्त हुए हैं।
12वें राउंड में : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 23481 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 50879 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 27398 मत प्राप्त हुए हैं।
13वें राउंड में : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 23789 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 53609 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 29820 मत प्राप्त हुए हैं।
14वें राउंड में : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 25985 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 57871 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 31886 मत प्राप्त हुए हैं।
16वें राउंड में : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 30071 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 66178 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 36107 मत प्राप्त हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो