scriptडॉक्टरों की नियुक्ति व स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन को लेकर बिजुरी नगर बंद, व्यापारियों ने भी बंद का किया समर्थन व्यापारिक प्रतिष्ठानें रखी बंद | Bijuri Nagar bandh, businessmen also shut down support for establishme | Patrika News

डॉक्टरों की नियुक्ति व स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन को लेकर बिजुरी नगर बंद, व्यापारियों ने भी बंद का किया समर्थन व्यापारिक प्रतिष्ठानें रखी बंद

locationअनूपपुरPublished: Jul 18, 2018 08:50:12 pm

Submitted by:

shivmangal singh

डॉक्टरों की नियुक्ति व स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन को लेकर बिजुरी नगर बंद, व्यापारियों ने भी बंद का किया समर्थन व्यापारिक प्रतिष्ठानें रखी बंद

Bijuri Nagar bandh, businessmen also shut down support for establishme

डॉक्टरों की नियुक्ति व स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन को लेकर बिजुरी नगर बंद, व्यापारियों ने भी बंद का किया समर्थन व्यापारिक प्रतिष्ठानें रखी बंद

नगरवासियों की मांग में व्यापारियों ने भी समर्थन देकर व्यापारिक प्रतिष्ठानें रखी बंद, पुलिस रही चाक चौबंद
अनूपपुर। बिजुरी नगरपालिका मेें संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयन तथा स्वास्थ्य केन्द्र में संसाधनों के साथ स्वीकृत डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर मंगलवार १७ जुलाई को नगर युवा मंच के नेतृत्व में पांच सैकड़ा से अधिक नगरवासियों ने नगर बंद रखा। नगरवासियों की इस बंद के आह्वन पर नगर के व्यापारियों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों पर अपना समर्थन देते हुए बंद का समर्थन किया तथा अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठानें दिनभर बंद रखी। बंद के कारण लोगों को अपनी जरूरत के सामान नहीं मिल सके। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालंाकि बंद में आज नगरवासियों ने किसी अधिकारी को कोई ज्ञापन नहंी सौंपा। नगरवासियों का कहना था कि इस असुविधाओं को लेकर पूर्व में लोकसभा क्षेत्र सासंद ज्ञान सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। वहीं मंगलवार को बंद रखी गई नगर बंद की सुरक्षा व्यवस्था में बिजुरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा जवानों ने जगह जगह तैनात होकर बंद को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सफलता पाई। बताया जाता है कि नगर युवा मंच के नेतृत्व में सोमवार से ही नगर के प्रति दुकानों पर नगरवासियों ने जाकर व्यापारियों से बंद का समर्थन मांगा, जहां व्यापारियों ने भी अपनी सहमति प्रदान करते हुए मंगलवार १७ जुलाई की सुबह से आरम्भ की गई बंद में अपना अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठाने बंद रखते हुए सरकार-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगरवासियों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ष २०१६ के दौरान ही बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को नगर की आबादी के अनुसार अपर्याप्त मानते हुए नगरवासियों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने की घोषणा की थी। जिसमें बाद में स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा। लेकिन आजतक बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में नहीं हो सका। वहंी हाल के दिनोंं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में डॉक्टरों की और अधिक जरूरतों पर नगरवासियों द्वारा किए गए नगर बंद पर स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर की स्थानांतरण कोतमा स्वास्थ्य केन्द्र कर दिया। जिसपर नगरवासियों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर डॉक्टर के स्थानांतरण को तत्काल निरस्त कर पुन: पदस्थापना बिजुरी करने की मांग की। जिसपर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से आगामी आदेश तक डॉक्टर मनोज सिंह की पदस्थापना बिजुरी में बनाए रखने के निर्देश दिए।
बताया जाता है कि बिजुर नगरपालिका अंतर्गत आने वाले १५ वार्ड सहित अन्य आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के मरीज बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र पर आते हैं। जहां आबादी के अनुसार बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं मेें अपर्याप्त साबित होता है। बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र में एक मात्र डॉक्टर की पदस्थापना के कारण केन्द्र पर आने वाले अधिकांश मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इसमें मरीजों के साथ साथ परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पूर्व में एम्बुलेंस व जननी सेवाओं के कारण मरीजों व परिजनों को थोड़ी से राहत महसूस होती थी, लेकिन अब तो जिले के लिए उपलब्ध कराए गए एम्बुलेंस वाहनों सहित जननी एक्सप्रेस का नामों निशान नहीं है। मरीजों को निजी वाहनों से उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र या जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
बॉक्स: सुरक्षा व्यवस्थाएं रही चाक चौबंद
सुबह से आरम्भ बंद के आह्वन पर स्थानीय थाना को सुरक्षा व्यवस्था मेंं लगाया था। जहां आधा सैकड़ा जवानों के साथ साथ थाना प्रभारी और एसडीओपी कोतमा सुरक्षाओं पर पैनी नजर रखे हुए थे। दिनभर के बंद में किसी प्रकार के अप्रिय घटना नहंी होने की जानकारी दी गई है।
वर्सन:
नगरवासियों ने स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयन को लेकर नगर बंद रखा। बंद शांतिपूर्ण रही, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रखे हुए थे।
तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो