scriptकांग्रेस के वचन पत्र के खिलाफ भाजपा ने निकाली धिक्कार रैली, कहा कांग्रेस प्रदेशवासियों के साथ कर रही छल | BJP ridicules Dikkar rally against Congress's promise letter, said Con | Patrika News
अनूपपुर

कांग्रेस के वचन पत्र के खिलाफ भाजपा ने निकाली धिक्कार रैली, कहा कांग्रेस प्रदेशवासियों के साथ कर रही छल

कांग्रेस के वचन पत्र के खिलाफ भाजपा ने निकाली धिक्कार रैली, कहा कांग्रेस प्रदेशवासियों के साथ कर रही छल

अनूपपुरMar 09, 2019 / 09:01 pm

Rajan Kumar Gupta

BJP ridicules Dikkar rally against Congress's promise letter, said Con

कांग्रेस के वचन पत्र के खिलाफ भाजपा ने निकाली धिक्कार रैली, कहा कांग्रेस प्रदेशवासियों के साथ कर रही छल

सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव, स्टेशन चौराहा पर सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी ७५ बिन्दूओं वाली वचन पत्र के माध्यम से प्रदेश के विकास में किए गए वादों में अबतक जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन नहीं के विरोध में भाजपा ने शनिवार को धिक्कार रैली निकाल ज्ञापन सौंपा। भाजपा की धिक्कार रैली में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन कर घेराव किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पैदल ही रेलवे स्टेशन चौराहा पहुंचे, जहां आमसभा को भाजपा पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश के राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। भाजपा वक्ताओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने जनता को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाई थे, उन सपनो पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। प्रदेश के अंदर बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गो, शासकीय कर्मचारियों, गरीब मजदूरों हर वर्ग के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा कांग्रेस सरकार कर रही है। भाजपा ने मांग किया कि सरकार जनता के साथ फेरेब करना बंद कर दे, ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कांग्रेस सरकार ने ठगा नहीं। वहीं भाजपा नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी है कि जबतक सरकार अपनी वादों को पूरा नहीं करेगी भाजपा उनके नाम में दम कर देगी। कांग्रेस की सरकार तबादला में लगी है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद पड़ी है जिससे आमजनता परेशान है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के साथ ही तबादला का उद्योग चल पड़ा है। अधिकारी-कर्मचारी तबादला होने के भय से अपना कार्य भी नहीं कर पा रहे है। शहडोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के साथ लूटपाट, हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे अपराधों में तेजी से इजाफा हुआ है। सरकारी तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर ठगा जा रहा है। कर्जमाफी में सरकार को दो माह बीत गए फिर भी किसान दस्तावेज लेकर कर्जदायीं संस्थाओं का चक्कर काट रहे है। वहीं युवाओं के साथ भी भत्ता देने के नाम पर भद्दा मजाक शुरू हो गया है। कार्यक्रम में रामलाल रौतेल, गिरीश द्विवेदी, बृजेश गौतम, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश द्विवेदी, रामदास पुरी, आधाराम वैश्य, रामअवध सिंह, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह सेंगर, भारत सिंह, लवकुश शुक्ला, जितेन्द्र सोनी,सुनील गौतम, मनोज द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, सुनीता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Anuppur / कांग्रेस के वचन पत्र के खिलाफ भाजपा ने निकाली धिक्कार रैली, कहा कांग्रेस प्रदेशवासियों के साथ कर रही छल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो