scriptइंजेक्शन लगाने के दौरान टूटा निडिल, छह घंटे बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन से निकाला टुकड़ा | Broken nidil during injection, six hours later doctors removed from op | Patrika News

इंजेक्शन लगाने के दौरान टूटा निडिल, छह घंटे बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन से निकाला टुकड़ा

locationअनूपपुरPublished: May 08, 2019 12:40:11 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

अस्पताल प्रशासन की सामने आई लापरवाही, एएनएम को थमाया नोटिस

Broken nidil during injection, six hours later doctors removed from op

इंजेक्शन लगाने के दौरान टूटा निडिल, छह घंटे बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन से निकाला टुकड़ा

अनूपपुर। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र राजेन्द्रग्राम में शनिवार की सुबह स्वास्थय लाभ लेने पहुंची ३५ वर्षीय जुगंती बाई सेन पति सुरेश प्रसाद सेन निवासी राजेन्द्रग्राम के हाथों में इंजेक्शन लगाने के दौरान निडिल टूट गई। महिला द्वारा इस बात की शिकायत जब अस्पताल प्रशासन से की गई, तब मामले को लापरवाही पूर्वक लेते हुए प्रबंधक ने देखने की बात कह छोड़ दिया। जिसके कारण महिला 6 घंटे तक दर्द से तड़पती रही। पीडि़ता अस्पताल अकेले ही ईलाज के लिए पहुंची थी। बताया जाता है कि पीडि़ता जुगुन्ती बाई पेट दर्द की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र राजेन्द्रग्राम पहुंची थी। जहां पदस्थ डॉक्टर के द्वारा दवाईयां व इंजेक्शन लगाने की बात कही गई। जुगुन्ती बाई इंजेक्शन अस्पताल से प्राप्त कर वहां पदस्थ एएनएम कृष्णा सारीवान के पास गई। कृष्णा सारीवान द्वारा जुगुंती बाई के दाहिने भुजा पर इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन इंजेक्शन बाजू पर ही टूट कर रह गया। तब एएनएम ने जुगुन्ती बाई से इस बात का जिक्र किसी से न करने की बात करते हुए उक्त स्थान को ढककर रखे की बात कही गई। लेकिन प्रबंधकों तक गई सूचना और उपचार में छह घंटे बीत गए। शाम को जुगुन्ती बाई के बाजू पर टूटे इंजेक्शन वाले स्थल को चीरा लगाते हुए टूटी निडिल के अंश को बाहर निकाला गया। हाथ में जख्म हो जाने से जहां वह स्वयं कार्य करने मे असमर्थ हो गई है। वहीं उसका पति बच्चे व जुगुन्ती बाई के ध्यान रखने के चक्कर में दिहाड़ी मजदूरी पर नहीं जा पा रहे हंै।
वर्सन:
मुझे इस घटना की जानकारी जैसे मिली है मैंने तत्काल नर्स को उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और पीडि़ता को बाहरी ईलाज के लिए जो भी मदद होगी मै करुंगा।
एसके मरावी, बीएमओ सीएचसी राजेन्द्रग्राम।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो