scriptरामघाट, गायत्री एवं सावित्री सरोवर की सफाई कार्य शुरु करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश | Collector gave instructions to start cleaning work of Ramghat, Gayatri | Patrika News

रामघाट, गायत्री एवं सावित्री सरोवर की सफाई कार्य शुरु करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

locationअनूपपुरPublished: Feb 23, 2021 11:36:34 am

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

मानसून से पूर्व कार्य समाप्ति की दी हिदायत, सफाई पर 5 करोड़ का बजट तैयार

Collector gave instructions to start cleaning work of Ramghat, Gayatri

रामघाट, गायत्री एवं सावित्री सरोवर की सफाई कार्य शुरु करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर। नर्मदा की बदहाली और सूखती जलधारा पर अब प्रशासन ने गम्भीरता दिखाते हुए नर्मदा के रामघाट पर सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिया है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को पवित्र नगरी अमरकंटक में रामघाट, गायत्री एवं सावित्री सरोवर में सफाई कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मशीनें लगा दें। कलेक्टर ने कहा कि इस काम में लगने वाली मशीनों, डम्पर एवं डीजल के अलग-अलग कोटेशन बुलवाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा यह कार्य किसी भी हालत में मानसून के पहले समाप्त हो जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पांच करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बना है। जबकि कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अमरकंटक हल्के का सर्वे कराकर सीमा चिन्ह लगाने के भी निर्देश दिए और कहा कि इसके अन्दर पक्का निर्माण कार्य नहीं कराए जा सकेंगे।
विदित हो कि पत्रिका ने लगातार खबरो के माध्यम से प्रशासन का ध्यान प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी में नर्मदा की बदहाली पर दिलाया था। जिसमें बताया था कि नगरीय प्रशासक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित पीसीबी की अनदेखी में नर्मदा अपने उद्गम पर ही सूखती चली गई और पक्के निर्माण ने उसके जलस्त्रोतों को समाप्त कर नगर के गंदगी को सीधे नर्मदा की जलधारा में उतार दिया है। इसके अलावा नगर के दूषित जल को नालियों के माध्यम से नर्मदा में समाहित कर दिया गया है।
——————————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो