scriptकलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी | Collector hoisted the flag, salute the parade | Patrika News

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

locationअनूपपुरPublished: Aug 16, 2019 07:38:01 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 73 वां स्वतंत्रता दिवस

Collector hoisted the flag, salute the parade

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

अनूपपुर। स्वतंत्रता दिवस की 7३ वीं वर्षगांठ जिला मुख्यालय अनूपपुर में गुरूवार १५ अगस्त को हर्षोल्लास के साथ शासकीय एक्सीलेेंस विद्यालय परिसर में मनाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगान गायन किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया एवं शांति के प्रतीक स्वरूप गुब्बारों को हवा में छोड़ा। पुलिस जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में हर्ष फायर की गई। वहीं परेड कमांडर परिवीक्षाधीन डीएसपी प्रिया सिंह एवं सेकेंड इन कमांडर उपनिरिक्षक प्रवीण साहू के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहनी ए कम्पनी सागर, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, रेडक्रॉस, शौर्या दल की टुकडिय़ों ने तिरंगे को सलामी देते हुए आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वी वाहनी बटालियन, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, तुलसी महाविद्यालय एनसीसी सीनियर, उत्कृष्ट विद्यालय एनसीसी जूनियर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परेड गाइड सीनियर, उत्कृष्ट स्काउट गाईड, शासकीय बालक उच्च्तर स्काउट गाईड, शासकीय मॉडल स्काउट गाईड, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेडक्रॉस, सरस्वती उच्च माध्यमिक स्काउट गाईड, नेहरु बाल निकेतन रेडक्रॉस, भारत ज्योति रेडक्रॉस, एवं महिला सशक्तिकरण शौर्या दल शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगी पोशाकों में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसमें छात्रों ने आदिवासी लोक कलाओं सहित देशभक्ति से ओतपोत गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शको का मन मोह लिया। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। श्रीलंका शांति सेना में वर्ष 1988 में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद स्व. बसंत प्रताप सिंह, ऑपरेशन मेघदूत में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद स्व. विनोद सिंह, दरभा घाटी छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए शहीद स्व. राहुल सिंह, एवं सुकमा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए शहीद स्व. शोभनाथ राठोर के माता पिता व परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं लोकतंत्र सेनानियों मूलचंद अग्रवाल, बेनीप्रसाद पटेल, जुगल किशोर गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, चंद्रशेखर चतुर्वेदी एवं धनसिंह मरावी को सम्मानित किया गया।
बॉक्स: परेड टुकडिय़ों को किया गया पुरूस्कृत
जूनियर परेड वर्ग में नेहरू बाल निकेतन रेडक्रॉस को प्रथम, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय स्काउट गाइड को द्वितीय एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय स्काउट को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी को तृतीय, होमगार्ड बल को द्वितीय एवं तुलसी महाविद्यालय एनसीसी सीनियर को प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
बॉक्स: पुष्पराजगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुष्पराजगढ़ में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। राजेंद्रग्राम की सभी शासकीय अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं में सुबह 8 बजे आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया। न्यायालय परिसर में न्यायाधीश सुशील कुमार अग्रवाल व तहसील परिसर में एसडीएम ऋषि सिंघाई ने तिरंगा फहराया। जबकि मुख्य कार्यक्रम स्थल खेल मैदान में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि विधायक फुंदेलाल सिंह तथा जपं अध्यक्ष हीरा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर पुलिस बल तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के प्रदेश के नाम संदेश का वाचन किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों व शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी तथा 10वीं 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि ग्राम बसनिहा में दो बालक के डेम में डूबने तथा उन्हें निकालने वाले मंाझी परिवार को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो