script91 लाख बकाया नोटिस बाद भी उपभोक्ता नहीं चुका रहे नगरपालिका का टैक्स | Consumers are not paying municipal tax even after 91 lakh outstanding | Patrika News
अनूपपुर

91 लाख बकाया नोटिस बाद भी उपभोक्ता नहीं चुका रहे नगरपालिका का टैक्स

नगर विकास का कार्य प्रभावित

अनूपपुरOct 19, 2019 / 02:40 pm

Rajan Kumar Gupta

Consumers are not paying municipal tax even after 91 lakh outstanding

91 लाख बकाया नोटिस बाद भी उपभोक्ता नहीं चुका रहे नगरपालिका का टैक्स

अनूपपुर। नगरपालिका अनूपपुर द्वारा बकाया टैक्स चुकाने उपभोक्ताओं को जारी की जा रही नोटिस का असर भी उपभोक्ताओं में डर पैदा नहीं कर रही है। नगरपालिका द्वारा लगातार बकायादार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है, यहां तक घर घर दस्तक देकर ऑन लाइन व ऑफ लाइन के माध्यम से बकाया टैक्स जमा करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन उसके हिसाब से बकायादारों द्वारा टैक्स का भुगतान नगरपालिका को नहंी किया जा रहा है। जिसके कारण नगरपालिका अनूपपुर का उपभोक्ताओं के यहां लगभग ९१ लाख रूपए के आसपास बकाया है। पैसे के अभाव में नगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित विकासी योजनाएं प्रभावित हो रही है। इसमें सबसे अधिक टैक्स जलकर मद का बकाया बताया जा रहा है। नगरपालिका राजस्व विभाग के अनुसार नगरपालिका अनूपपुर का उपभोक्ताओं के पास वर्तमान में ९१ लाख रूपए का टैक्स बकाया है। इसमें वर्तमान अप्रैल २०१९ से मांग (निर्धारित लक्ष्य) की राशि का ४८ लाख ३६ हजार १३० रूपए शेष थी। वहीं पूर्व से लेकर मार्च २०१९ तक विभिन्न मद के करो में लगभग ४४ लाख ५४ हजार ४६४ रूपए बकाया था। चालू वर्ष में मांग (निर्धारित लक्ष्य) के अनुसार २७ प्रतिशत टैक्स की वसूली की जा सकी है। इसी तरह पूर्व से मार्च २०१९ तक की बकाया राशि ५० लाख २२ हजार ९३९ रूपए में से मात्र ५ लाख ६८ हजार ४७५ रूपए ही वसूली में राजस्व विभाग के पास कम संख्या में उपभोक्ताओं ने बकाया चुकाया है। इस प्रकार पिछला बकाया भी ४४ लाख के आसपास अटका पड़ा है। दरअसल नगरपालिका अनूपपुर में नगरीय क्षेत्रांतर्गत शहरी उपभोक्ताओं से लगभग १२ विभिन्न मद में कर वसूली का कार्य करती है। जिसमें चालू मांग के अनुसार नगरपालिका का लक्ष्य सम्पत्ति कर के लिए ३४५००० रूपए , समेकित कर के लिए ३१००००, जलकर में १५२९०४० रूपए, दुकान किराया के लिए २६०००० रूपए, बाजार बैठकी में १८१०००० रूपए, मवेशी बाजार में ९१५५००, शुलभ शौचालय के लिए २३७००० रूपए, प्रदर्शन कर में ००, विकास उपकर के लिए ८१००० रूपए, शिक्षा उपकर के लिए ७५०० रूपए, भूमि किराया में ६०५१० रूपए तथा स्टैंड शुल्क के रूप में ९६५००० रूपए निर्धारित किया है। इसके एवज में सबसे अधिक स्टैंड शुल्क से ४८ प्रतिशत, सुलभ शौचालय से ४४ प्रतिशत, मवेशी बाजार से ४७ प्रतिशत की वसूली हुई। शेष मदों में जलकर मात्र ९ प्रतिशत की वसूली सम्भव हो सकी है। जबकि जलकर के लिए नगरीय क्षेत्र में १६६८ कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
बॉक्स: नगर के विकास कार्य हुए प्रभावित
नगरपालिका नगरीय उपभोक्ताओं से प्राप्त टैक्स की राशि का उपयोग स्वयं के कर्मचारियों के साथ नगर की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में करती है। इनमें नगरपालिका कर्मचारियों के वेतन, बिजली बिल, तथा निर्माण कार्य में अधिक व्यय करती है। इसके अलावा अधोसंरचना के लिए सडक़, पाइप, बिजली, नाली तथा आमोद प्रमोद के लिए पार्क, व स्कूलों के लिए शौचालय जैसे कार्य शामिल हैं। लेकिन पैसों के अभाव में इन विकासी योजनाओं की गति मंथर हो गई है।
वर्सन:
उपभोक्ताओं को नोटिस लगातार भेजी जाती है, यहां तक लोक अदालत में लगभग २०० नोटिस सम्बंधी प्रकरण भी पेश किए जाते हैं। लेकिन उसके बाद उपभोक्ता टैक्स नहीं चुका पाते। लगभग ९० लाख का टैक्स बकाया है।
रामखेलावन राठौर, अध्यक्ष नगरपालिका प्रशासनिक समिति अनूपपुर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो