अनूपपुर। बिजुरी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक १२ धोड़हा मोहल्ला में १७-१८ जून की रात दो मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में २९ वर्षीय मजदूर ट्रैक्टर चालक बलराम सिंह गोंड पिता इतवारी सिंह निवासी ग्राम परसवार गाड़ासरई जिला डिंडौरी हाल निवास बिजुरी की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने १८ जून की सुबह ५.३० बजे बिजुरी थाना को दी। मौके पर एसडीओपी कोतमा शिवेन्द्र सिंह, बिजुरी थाना प्रभारी सुमित कौशिक सहित फॉरेस्कि टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। साथ ही परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। घटना रात ११.४५-१२.४५ बजे के बीच की बताई जाती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि बलराम सिंह गोंड बिजुरी वार्ड क्रमांक १२ में पिछले १२-१५ साल से किराए के मकान में रहता था। जो ट्रैक्टर चलाकर जीवकोपार्जन कर रहा था। उसकी पत्नी और मां भी साथ रहकर मजदूरी करते थे। जिसका शव शुक्रवार की सुबह रूपेश अग्रवाल के बाड़ा में बने कमरे में पाया गया। वहीं पिछले ६ माह पूर्व ही जयसिंहनगर निवासी एक मजदूर एक महिला के साथ ईंट बनाने के काम में बलराम सिंह के पड़ोस में रहता था। प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि रात के दौरान खाना बनाने को लेकर बलराम और जयसिंहनगर निवासी मजदूर के बीच विवाद शुरू हुआ। जिसमें जयसिंहनगर निवासी मजदूर ने पास रखे ताबे से बलराम सिंह गोंड के चेहरे और कनपटी के पास लगातार प्रहार कर दिया। जिसमें लहूलुहान होकर बलराम कमरे से बाहर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजे तक आकर गिर पड़ा और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद जयसिंहनगर निवासी मजदूर महिला के साथ मौके से भाग निकला। एएसपी ने बताया कि हालांकि आरोपी के सम्बंध में कुछ सुराग मिले हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना किया गया है। उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।बॉक्स: परिजनों से भी पुलिस कर रही पूछताछहत्या के मामले में अब पुलिस मृतक की पत्नी के साथ आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि घटना स्थल पर अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग निवास करते हैं। जानकारी के अनुसार रात के समय हुए विवाद के आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी थी। पुलिस का कहना है प्रारम्भिक रूप में भले ही खाना बनाने को लेकर विवाद की जानकारी आ रही है, लेकिन वास्तविकता आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत ही सामने आ पाएगी। वर्सन:रात के समय दो मजदूरों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक ने ताबे से दूसरे मजदूर पर हमला कर हत्या कर दी। फरार आरोपी के सम्बंध में सुराग मिले हैं, टीम गठित कर रवाना किया गया है। प्रारम्भिक रूप में खाना बनाने को लेकर विवाद की जानकारी सामने आ रही है।अभिषेक राजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।[typography_font:18pt;” >————————————–