अनूपपुर। देश का ७३वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय अनूपपुर के एक्सीलेंस खेल परिसर में बुधवार की सुबह ९ बजे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग की मंत्री तथा अनूपपुर जिला प्रभारी मंत्री मीना सिंह मांडवे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद जिला प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर सोनिया मीणा, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल और परेड कमांडर सूबेदार अमित विश्वकर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर हवा में शांति के प्रतीक गुब्बारों को छोड़ा गया। हर्ष फायरिंग कर जवानों ने देश के राष्ट्रपति की जयघोष किए। परेड कमांडर सूबेदार अमित विश्वकर्मा और सेकेंड इन कमांडर उपनिरीक्षक अनुराधा परस्ते की अगुवाई में सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल(पुरुष और महिला), जिला होमगार्ड बल के जवानों ने परेड निकाली और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। हालांकि कोरोना संक्रमण के गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष एनसीसी व स्काउट गाइड सीनियर जूनियर ग्रूप के अलावा रेडक्रॉस, एनएसएस व सबल जवानों को परेड में शामिल नहीं किया गया था। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त रहे। परेड में विभिन्न विभागों की झांकियों को शामिल किया गया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एसएएफ.) कम्पनी सागर कैम्प चचाई को प्रथम, जिला पुरुष पुलिस बल को द्वितीय तथा जिला होमगार्ड बल को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। इस अवसर पर बैंड दल जैतहरी द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर दिए गए सहयोग के लिए बैंड दल के नंद किशोर बिरहा, किशन खुरसेल, क्रिस खुरसेल, शारदा खुसबैक, सुमित खुशबैक, साहिल बिरहा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। उत्कृष्ट झांकियों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन संस्कृति परिषद की झांकी को द्वितीय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की झांकी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला जनसम्पर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव एवं प्राचार्य लतिका श्रीवास्तव ने किया। बॉक्स: उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए शासकीय व पुलिस सेवक कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों में एसडीओपी कीर्ति बघेल, आशीष भराडे, निरीक्षक केके त्रिपाठी, अमर वर्मा, अजय बैगा, यातायात प्रभारी बीरेन्द्र कुमरे, उपनिरीक्षक थाना प्रभारी करनपठार सोने सिंह परस्ते, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, धनंजय सेन, सायबर सेल राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, पंकज कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक मनोज उपाध्याय, आरक्षक मनोज धुर्वे, को सम्मानित किया गया। वहीं वनपाल बृजभान सिंह अड़ाली, दादूराम कुशवाहा, जयसिंह पुरी, हरिशंकर महरा, रमानिवास वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जपं सीईओ ऊषा किरण सिंह सहित महेशचंद्र दुबे, धर्मप्रसाद पटेल, उपेन्द्र बहादुर सिंह, सजनलाल केवट, ओपी पांडेय, संतलाल महरा, डॉ. वायसी दीक्षित, डॉ. बृजेश गुप्ता, डीएन त्रिपाठी, राजकुमार कुशवाहा, मनोज सिंह, राजेश मरावी, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, दीपिका सिंह, शेषनारायण त्रिपाठी, प्रेमलाल पटेल, कमलेश सिंह, विनीत मांझी, श्यामलाल पनाडिय़ा, संतोष कोल, पारवती वर्मा, ओमवती यादव, रिया जायसवाल, देवनारायण केवट, पेनेन्द्र मेसराम, प्रीतम मरावी, बाबू राम सिंह राठौर, रावेन्द्र पटेल, शोभा मर्सकोले, जेएल डोंगरे, आरके पटेल, आशुतोष जैन, पुष्पराज सिंह श्याम, सोफिया कौसर, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, भाईलाल पटेल, धनेश बेलिया, ज्ञानदेव गौतम, जनकलली पटेल, मधु पाल, पूनम जायसवाल, सतीश कुमार पटेल, रेखा तिवारी, शैल जायसवाल, हरप्रसाद तिवारी, अपूर्वा मिश्रा, शशि धुर्वे, शैलू वर्मा, प्रदीप कुमार द्विवेदी, सीमा सिंहा, अमित सिंह सहित अन्य शामिल रहे।बॉक्स: देशप्रेम की भावना के साथ पावर प्लांट परिसर में मनाया गया गणतंत्र दिवसएक संप्रभु गणतांत्रिक राष्ट्र के तौर पर हमारे देश की उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं। हिंदुस्तान पावर जैसे विद्युत संयंत्र राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी हैं। कोरोना की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित कर हमें देश की तरक्की में योगदान देते रहना है। हिंदुस्तान पावर प्लांट के सीइओ एवं प्लांट हेड बसंता कुमार मिश्रा ने संयंत्र परिसर में आयोजित 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के सम्बोधन के दौरान कहा। 73वें गणतंत्र दिवस पर परिसर में आयोजित समारोह में बसंता कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह की अगुवानी में सुरक्षा जवानों ने परेड की सलामी दी। मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के प्रमुख आरके खटाना ने समारोह का संचालन करते हुए संप्रभु गणतांत्रिक व्यवस्था के तौर पर भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धियों पर रोशनी डाली। वहीं कंपनी के अधिकारियों ने देशभक्ति के भावपूर्ण गीत से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कंपनी प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्य प्लांट हेड श्री मिश्रा, ओएंडएम हेड अजित चोपड़े, आरके खटाना ने कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत किया। राकेश गगरानी को सर्वश्रेष्ठ कर्मी का पुरस्कार दिया गया,वहीं जीडीएक्स सिक्योरिटी समेत विभिन्न एजेंसियों के कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। [typography_font:18pt;” >———————————————————-