अनूपपुर। कोतमा और पसान नगरीय क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में आंधी और बारिश से मची तबाही में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खम्भों में किए गए सुधार बाद आखिरकार शनिवार की दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लेकिन यह आपूर्ति ४० घंटे बाद आरम्भ हो सका। हालंाकि अब भी नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली की ट्रिप होने की स्थिति बन रही है। बिजली मिलने के बाद नगरवासियों ने पेयजल की आपूर्ति कर जीवनचर्या को सामान्य बनाया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र भी दो दिन बाद अंधेरे से उबड़ सके। विदित हो कि कोतमा नगर में आंधी और तेज बारिश के बाद गुरुवार की शाम 6 बजे से कोतमा और पसान सहित आसपास के ४० गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई थी। आंधी की वजह से शहरी क्षेत्र में 30 विद्युत पोल टूट गए, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 10 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। कोतमा सब स्टेशन में पेड़ गिरने से पावर ट्रांसफार्मर स्टार्ट खराब हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए शहडोल से तकनीकी अमला पहुंचा था। जबकि लो ट्रांसफार्मर लाइन लगभग 20 जगह से खराब हो गए थे। इसी तरह सर्विस लाइन भी 40 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था।बॉक्स: फॉल्ट होने से विद्युत अमले को हुई परेशानीबताया जाता है कि शुक्रवार की शाम 9 बजे विद्युत अमले के द्वारा नगर में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ किया गया। लेकिन सुधार कार्य के बाद जैसे ही विद्युत विभाग के द्वारा लाइट प्रारंभ करने की कोशिश की गई तो फॉल्ट हो गया। रात्रि में विद्युत आपूर्ति नगर को नहीं मिल पाई। जबकि विद्युत अमला शुक्रवार की सुबह से ही सुधार कार्य में जुटा हुआ था। ग्रामीण तथा वन क्षेत्र में स्थित फॉल्ट को ढूंढते हुए विद्युत प्रारंभ करने में हो रही समस्या को दूर किया गया। जिससे 40 घंटे के बाद नगर को विद्युत आपूर्ति मिल पाई।बॉक्स: पानी के लिए बनी परेशानीनगरपालिका पसान और कोतमा में बिजली के अभाव में नपा द्वारा जलापूर्ति नहीं की जा सकी। जिसके कारण लोगों के घरों में लगे निजी पम्प भी नहीं चल सके। इसके कारण नगरवासियों को नगर में गड़े हैंडपम्पों से ही जलापूर्ति करनी पड़ी। लेकिन इनमें महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूरस्थ स्थल से परिजनों को पानी ढोकर लाना पड़ा। [typography_font:18pt;” >—————————————–