scriptकृषि तकनीकी सप्ताह में किसानों ने जानी जैविक खेती और कृषि विविधिकरण | Farmers known organic farming and agricultural diversification in Agri | Patrika News

कृषि तकनीकी सप्ताह में किसानों ने जानी जैविक खेती और कृषि विविधिकरण

locationअनूपपुरPublished: Apr 10, 2019 08:23:05 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

केवीके के विभिन्न कार्यक्रमों में 160 से अधिक किसानों की भागीदारी

Farmers known organic farming and agricultural diversification in Agri

कृषि तकनीकी सप्ताह में किसानों ने जानी जैविक खेती और कृषि विविधिकरण

अनूपपुर। किसानों को खेती के संदर्भ में विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारियां प्रदान करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में कृषि तकनीकी सप्ताह आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत पौंडी, अमरकटंक और लपटी ग्रामीण क्षेत्रों के 160 से अधिक किसानों को कृषि में बैंकों की भूमिका, लाख उत्पादन, जैविक खेती और कृषि विविधिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। केवीके के प्रमुख डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि पौंडी में आयोजित तकनीकी सत्र में किसानों को बैंकों से विभिन्न प्रकार की सहायता प्राप्त करने के बारे में उपयोगी जानकारियां प्रदान की गई। इसके साथ ही लाख उत्पादन और वानिकी से सह-उत्पाद प्राप्त करने के बारे में 50 से अधिक किसानों को केवीके पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पौंडी में जैविक खेती और केंचुआ खाद विषय पर कृषक संगोष्ठी आयोजित कर 30 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया। लपटी में पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तकनीक पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। उन्नत कृषि तकनीक के बारे में प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से केवीके ने किसानों का भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों का आह्वान किया कि वे खेती को लाभप्रद बनाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाएं जिससे उन्हें सुनिश्चित लाभ मिल सके। विषय विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) संदीप चौहान ने बताया कि कृषि तकनीकी सप्ताह में अनूपपुर परिक्षेत्र के किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन और बागवानी जैसे सहायक उद्यम स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। विषय विशेषज्ञ अनिल कुर्मी ने फसल सुरक्षा और लाख उत्पादन, सूर्यकांत नागरे ने उन्नत बीज और बीजोत्पादन, योगेश कुमार ने बागवानी और सब्जी उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिता ठाकुर और सुनील कुमार ने भी भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो