scriptपूर्व मंंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा आदिवासी परम्पराओं को सहेज लद्यु फिल्म के माध्यम से लोक संस्कृति का प्रसार हो | Former Minister Pushparaj Singh said that the tribal culture should be | Patrika News

पूर्व मंंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा आदिवासी परम्पराओं को सहेज लद्यु फिल्म के माध्यम से लोक संस्कृति का प्रसार हो

locationअनूपपुरPublished: Aug 10, 2019 02:08:14 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

अनूपपुर, कोतमा और पुष्पराजगढ़ विकासखंड स्तर पर मनाया गया आदिवासी महोत्सव

Former Minister Pushparaj Singh said that the tribal culture should be

पूर्व मंंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा आदिवासी परम्पराओं को सहेज लद्यु फिल्म के माध्यम से लोक संस्कृति का प्रसार हो

अनूपपुर। मेरे परिवार का आदिवासी परिवारों के साथ अच्छे सम्बंध रहे हैं और रीवा महाराज आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रत्यनशील रहे। इसी के कारण पुष्पराजगढ़ के नाम पर मेरा नाम पुष्पराज रखा गया है। आदिवासी समाज की अपनी संस्कृति और पहचान है। समय में लगातार बदलाव आ रहे हैं, समुदाय से जुडे लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़ते जा रहे हैं, इसमें उनकी खुद की लोक संस्कृति, परम्परा और उनके परिवेश में बदलाव आ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि आदिवासी परम्पराओं को संकल्ति कर समाज को बचाए, संस्कृति को दुनिया में अधिक प्रचार प्रसार के लिए लद्यु फिल्म बनाकर उनका प्रसारण करें, जिसे दुनिया आदिवासी समाज के सम्बंध में जान सके। यह बात अंतर्राष्ट्रीय मूल निवासी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि मप्र. शासन पूर्व मंंत्री पुष्पराज सिंह ने कहीं। जिला मुख्यालय स्थित एक्सीलेंस परिसर में अनूपपुर विकासखंड स्तर पर ९ अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय मूल निवासी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति के जननायकों रानी दुर्गावती, राजा शंकरशाह, कुँवर रघुनाथशाह, बिरसा मुंडा एवं टंट्या भील को याद किया गया एवं उनकी गौरव गाथा का पुनरस्मरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, कमिश्नर शहडोल आरबी प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विधायक बिसाहूलाल सिंह ने कहा आज आदिवासी समाज संगठित होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े, बदले सामाजिक परिवेश में आदिवासी समुदाय को भी बदलने की आवश्यकता है। रूढिवादी विचारों का त्याग कर अपनी संस्कृति व विरासत को बचाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे आए। शासन आदिवासी विकास के लिए प्रत्यनशील है। उनकी योजनाओं का लाभ लें। वहीं कमिश्नर आरबी प्रजापति ने कहा शासन द्वारा घोषित योजनाओं को समाज के सम्पूर्ण वर्ग को पहुचंाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शासकीय योजनाओं में उज्जवला योजना, दिव्यांगों के लिए ट्राय साइकिल का भी वितरण किया गया। जबकि एमपीपीएससी में चयनित तीन आदिवासी और जेईई में चयनित तीन छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
बॉक्स: आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करना और समग्र विकास शासन की प्राथमिकता- फूंदेेलाल सिंह मार्को
पुष्पराजगढ़ में आयोजत कार्यक्रम में विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने आदिवासी जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के साथ आदिवासी जनो का समग्र विकास सुनिशचित करना शासन की प्राथमिकता है। जनजातीय समुदाय के आर्थिक विकास एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं के कौशल विकास के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो