scriptराज्यपाल बोले जनजातीय संस्कृति को संरक्षित कर आमजनो को लाभान्वित करने छात्र करें शोध | Governor said that students should do research to benefit tribal peopl | Patrika News

राज्यपाल बोले जनजातीय संस्कृति को संरक्षित कर आमजनो को लाभान्वित करने छात्र करें शोध

locationअनूपपुरPublished: Feb 24, 2020 10:05:38 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

लघु नाटिका के माध्यम से ट्राइबल मॉडल स्कूल के नन्हे छात्रों ने दिया संस्कृत भाषा के संरक्षण का संदेश

Governor said that students should do research to benefit tribal peopl

राज्यपाल बोले जनजातीय संस्कृति को संरक्षित कर आमजनो को लाभान्वित करने छात्र करें शोध

अनूपपुर। ‘हमारा देश बहुत सी जनजातीय सांस्कृतिक धरोहरो से भरा पड़ा है। आज के युग में प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन यापन के तरीकों का महत्व बढ़ रहा है। स्वस्थ एवं सुखमय जीवन यापन करने का तरीका हमारी भारतीय संस्कृति में निहित है।’ यह बात महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रों को सम्बोधित करने के दौरान कही। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि भारतीय जीवन शैली में शोध कर परम्परागत स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के पुनर्जीवन पर कार्य करें। इस दौरान आयुर्वेदिक औषधियों से जुड़े अपने जीवन वृत्तांतों को बताया एवं इस बात का उल्लेख किया कि आयुर्वेद से न सिर्फ सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त होता है साथ ही विभिन्न विकारों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। राज्यपाल ने छात्रों को भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति एवं महापुरुषों के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। साथ ही कहा आज सम्पूर्ण विश्व जैविक कृषि, परम्परागत खाद्यान्नों, पर्यावरण संरक्षण की बातें कर रहा है जो हमारी प्राचीन संस्कृति का अंग है। छात्र अभी से लक्ष्य बनाए एवं प्रदेश का देश का नाम सम्पूर्ण विश्व में रोशन करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करे। सभी छात्रों से समाज में फैली हुई नशे की कुरीति को दूर करने के लिए भी आगे आकर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ किया गया। जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति एसपीएम त्रिपाठी ने राज्यपाल को शॉल प श्रीफल एवं जनजातीय समूहों द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा वसुधैव कुटुम्बम की अवधारणा पर आधारित हमारी संस्कृति पूरे विश्व के कल्याण का संदेश देती है। इस दौरान आईजीएनटीयू परिसर में स्थित ट्राइबल मॉडल स्कूल के छात्रों द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से संस्कृत भाषा के पुनर्जीवन का संदेश दिया गया। बच्चों के द्वारा दी हुई इस मनोहारी प्रस्तुति ने राज्यपाल सहित सभी उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डीआईजी शहडोल रेंज पीएस उईके, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विभाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। इससे पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी का विश्वविद्यालय हेलीपैड में डीआईजी शहडोल पीएस उईके, कुलपति आईजीएनटीयू, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित साधु संतो ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान आईजीएनटीयू हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
——————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो