scriptआधा किलोमीटर लम्बी जाम से यात्री हुए परेशान, जाम हटाने नहीं पहुंचा यातायात अमला | Half a kilometer long jam, passenger hassles, traffic jam | Patrika News

आधा किलोमीटर लम्बी जाम से यात्री हुए परेशान, जाम हटाने नहीं पहुंचा यातायात अमला

locationअनूपपुरPublished: Jun 27, 2019 02:42:52 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

बार बार जाम की बनती रही समस्या, यात्रियों ने जताई नाराजगी

Half a kilometer long jam, passenger hassles, traffic jam

आधा किलोमीटर लम्बी जाम से यात्री हुए परेशान, जाम हटाने नहीं पहुंचा यातायात अमला

अनूपपुर। जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था अब बेपटरी हो चली है। सडक़ पर यातायात अमला के जवानों का कहीं अता पता नहीं है। मुख्य बाजार क्षेत्र के कोतवाली तिराहा-सामतपुर अति व्यस्त मार्ग बुधवार की दोपहर बार बार जाम की समस्या से जूझता रहा, लेकिन जाम से निपटने यातयात पुलिस जवानों का अमला कहीं नजर नहीं आया। इस दौरान एसडीपीओ पुलिस कार्यालय से सामतपुर तिराहा तक आधी किलोमीटर लम्बी जाम लग गई। जिसमें बस यात्रियों के साथ पैदल चलने वाले यात्री और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए खुद कुछ नगर के नागरिकों ने वाहन चालकों को रोकते हुए यातायात की व्यवस्था सामान्य रूप में बहाल कराई। लेकिन जाम की सूचना से जिला यातायात पुलिस थाना अंजान बना रहा। यात्रियों का कहना है कि यह समस्या आए दिन बन रही है, बावजूद यातायात पुलिस द्वारा यहां जाम से निपटने खुद मौजूद नहीं रह रही है। जबकि जिला मुख्यालय मुख्य बस स्टैंड होने के कारण यहां शहडोल सहित अम्बिकापुर और जिले के अन्य हिस्सों से आधा सैकड़ा से अधिक बसों का परिचालन होता है। इसके अलावा जिला मुख्यालय होने के कारण हजारों बाहरी लोगों की आवजाही बनी रहती है। इसके अलावा दो हिस्सों में बटी शहर को जोडऩे वाली मुख्य मार्ग होने के कारण यहां हमेशा भीड़-भाड़ का माहौल बना रहता है। बावजूद सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ यातायात पुलिस सुरक्षा के प्रति गम्भीर नहीं दिख रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो