scriptसड़क पर भारी वाहन फंसे, मार्ग हो गया जाम, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी | heavy vehicle was stranded on the road | Patrika News

सड़क पर भारी वाहन फंसे, मार्ग हो गया जाम, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

locationअनूपपुरPublished: Mar 23, 2019 02:12:42 pm

Submitted by:

amaresh singh

मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

heavy vehicle was stranded on the road

सड़क पर भारी वाहन फंसे, मार्ग हो गया जाम, लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

अनूपपुर। अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर भारी वाहन फंस गए। भारी वाहनों के मार्ग पर फंसने के चलते इस मार्ग से आवागमन बंद हो गया है। इसको लेकर रहवासियों ने छोटी बड़ी वाहनों सहित बाइक सवारों की भी आवाजाही बंद कर नाराजगी जताई। पुरी से रीवा सीधी के लिए जा रही तीर्थ यात्री बस के भारी वाहनो के जाम में फंसने के बाद यात्रियों ने भी सरकार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तीर्थयात्रियों की बस सुबह 7 बजे से लेकर अब तक फंसी हुई है। लोगों के इन परेशानियों के बाद अभी तक मौके पर प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। इसको लेकर लोगों में सख्त नाराजगी है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बंद होनी चाहिए। भारी वाहनों के चलते आए दिन जाम की समस्या बन जाती है। प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते इस समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो