script

संतान के सामने पति की हत्या

locationअनूपपुरPublished: Sep 07, 2018 08:59:38 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– ससुराल वालों ने पुलिस को सौंपा- शादी के पहले से ही दूसरे के साथ था प्रेम संबंध

kolkata west bengal

संतान के सामने पति की हत्या

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के बसीरहाट थाना इलाके से एक महिला को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पति को जहर खिलाकर बेहोश किया उसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर फरार होने का प्रयास कर रही थी।

हत्या की यह वारदात उसने अपने ढाई साल की बच्ची के सामने ही की थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मृतक का नाम कमल देवनाथ (26) है। आरोपी पत्नी का नाम शिल्पा (22) है। बसीरहाट पालिका के 10 नम्बर वार्ड के पाकड़ातला निवासी कमल के साथ शिल्पा की पांच साल पहले शादी हुई थी। दोनों की ढाई साल की कन्या संतान भी है। आरोप है कि शादी से पहले से ही शिल्पा का अपने पड़ोसी अनारुल मण्डल से प्रेम संबंध था। शादी के बाद इसका खुलासा होने से पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। दोनों के परिवार के बीच भी इस बात को लेकर विवाद था। देवनाथ बंगलुरु में काम करता था। साल में दो-चार बार घर आता था। दो दिन पहले वह घर आया था। 22 दिन पहले शिल्पा अपने प्रेमी संग भाग गई थी। दोनों के परिजन उसे समझा बुझा कर वापस लाए थे। गुरुवार की रात को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शिल्पा ने वारदात को अंजाम दिया। सारी बातों की जानकारी अपने प्रेमी को दी और भागने की तैयारी में थी। मृतक के परिजनों ने उसेपकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

kolkata west bengal

डेंगू को लेकर जागरूकता पदयात्रा

बैरकपुर . बैरकपुर नगरपालिका ने लोगों में डेंगू को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पदयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैरकपुर स्टेशन परिसर से यह पदयात्रा शुरू हुई जो पालिका पहुंची। इसमें महकमा शासक आबुल कलाम आजान इस्लाम, विधायक शीलभद्र दत्त, पालिका के चेयरमैन उत्तम दास, उप चेयरमैन देबाशीष घोषदस्तीदार, बी.एन. बोस महकमा अस्पताल के अधीक्षक सुदीप्त भट्टाचार्य व पार्षदों ने हिस्सा लिया। डेंगू से रोकथाम के नारे लगाए।

 

ट्रेंडिंग वीडियो