scriptमैं जनता का सेवक हूं , इसलिए घुटने के बल उनको प्रणाम करता हूं- शिवराज सिंह चौहान | I am a public servant, so I bow to him on my knees - Shivraj Singh Cha | Patrika News

मैं जनता का सेवक हूं , इसलिए घुटने के बल उनको प्रणाम करता हूं- शिवराज सिंह चौहान

locationअनूपपुरPublished: Oct 28, 2020 09:47:27 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

मोजरबेयर मामले में दर्ज आरोप वापस लिए जाएंगे, क्षेत्र में शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता होगी

I am a public servant, so I bow to him on my knees - Shivraj Singh Cha

मैं जनता का सेवक हूं , इसलिए घुटने के बल उनको प्रणाम करता हूं- शिवराज सिंह चौहान

अनूपपुर। 50 दिनों बाद प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान २७ अक्टूबर की शाम एक बार फिर अनूपपुर की धरती पहुंचे, जहां जैतहरी जनपद पंचायत के खूंटाटोला में विशाल आमजन सभा को सम्बोधित किया। हालांकि मुख्यमंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से डेढ घंटा विलम्ब पहुंचे। लेकिन यहां उनके सुनने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम लगभग ६ बजे मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपने ३५ मिनट के सम्बोधन में जमकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना सांधा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा प्रदेश को तबाह करने की बात कही, वहीं खुद को जनता का सेवक भी बताया। उन्होंने कहा अगर मैं घुटने के बल सभा में जनता को प्रणाम करता हूं तो कांग्रेस कहती है घुटने के बल गिर पड़े हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते है कि भारतीय संस्कृति में घुटने के बल ही प्रणाम करने की परम्परा रही है। उन्होंने पूर्व सीएम के तंज पर कहा मैं विकास करता हूं इसलिए नारियल फोड़ता हूं। जहां विकास नहीं होगा वहां नारियल कहां फूटेगा। कमलनाथ की किस्मत ही फूटी थी तो नारियल कैसे फोड़ते। वहीं मंच से शिवराज सिंह ने प्रदेश में भाजपा सरकार और उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने में बिसाहूलाल सिंह के योगदान की बात कही। जिन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस मौके पर बिसाहूलाल की स्वास्थ्य सुविधा, सिंचाई और शिक्षा की मांग पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी बात कही। मंच से शिवराज सिंह ने कहा मोजरबेयर मामले में पूर्व में हुई घटना और द्वेष पूर्ण हुए दर्ज मामले की संवीक्षा कर सरकार मामले वापस लेगी। किसी निर्देष को सजा नहीं मिलेगी। उन्होनें स्वसहायता समूह महिलाओं के लिए सहायता राशि, बच्चों की शिक्षा, सहित अंत्येष्ठि राशि जैसी पूर्व योजनाओं को पुन: चालू रखने की बात कहते हुए गरीब परिवारों को इससे वंचित नहीं किए जाने की बात कही। साथ ही कहा बुजुर्गो को फिर से तीर्थदर्शन यात्रा का लाभ मिलेगा, कोरोना खत्म होते ही तीर्थ दर्शन यात्रा प्रारंभ होगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से मत देने की अपील की।
बॉक्स: आजतक इतनी बड़ी राशि का नहीं हुआ आवंटन
अपने कांग्रेस कार्यकाल के दौरान मंत्री रहते हुए भी इतनी राशि के विकासी योजनाओं के कार्यक्रम नहीं आरम्भ करने की बात कहते हुए है कि जिले के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ३५० करोड़ का काम स्वीकृत किया है। मैं भी मंत्री रहते शाम के अंधेरे में आमसभा करने नहीं पहुंचा, लेकिन शिवराज सिंह चौहान मेरे सम्मान में शाम को पहुंचे हैं।
—————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो