scriptगणित और सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक लाकर क्षितिज और दीपक ने बढ़ाया जिले का मान | kshitij and Deepak increased the value of the district by bringing 100 | Patrika News

गणित और सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक लाकर क्षितिज और दीपक ने बढ़ाया जिले का मान

locationअनूपपुरPublished: Jul 15, 2020 09:15:12 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

ऑल इंडिया रैंक की सूची में शामिल, अन्य स्कूलों के परिणाम भी रहे शत प्रतिशत

kshitij and Deepak increased the value of the district by bringing 100

गणित और सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक लाकर क्षितिज और दीपक ने बढ़ाया जिले का मान

अनूपपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बार्ड दिल्ली द्वारा कक्षा १० वीं के परिणाम १५ जुलाई को घोषित किए गए हैं। जिसमें जवाहर नवोदय स्कूल अमरकंटक के दो छात्रों ने १००-१०० अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। छात्रों की इस उत्कृष्टता से जिले के साथ अभिभावको व स्कूल का नाम रोशन किया है। क्षितिज अग्रवाल ने गणित विषय में १०० में १०० अंक प्राप्त किया है। जबकि दीपक पाल ने सामाजिक विज्ञान में १०० अंक में १०० अंक प्राप्त किए हैं। वहीं आदित्य सौरभ सिंह ने ९३ प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी विषयों में कुल औसत ७२.८ था। इस परीक्षा में कुल ७८ छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें ६ छात्र ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा ६९ छात्रों ने प्रथम श्रेणी और ९ छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। सामाजिक विज्ञान में औसत ९० प्रतिशत और हिन्दी विषयक में ८८ प्रतिशत रहा। इस मौके पर प्राचार्य कविता सिंह ने सभी छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है। इसी तरह कल्याणिक केन्द्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक ने पुन: परचम लहराते हुए कक्षा 10 में स्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम पाने में सफल हुआ। श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल के 87 छात्र-छात्राओं में से 70 प्रथम श्रेणी में उत्र्तीण हुए है। 5 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। स्वामी हिमाद्री मुनिजी प्राचार्य व सभी शिक्षकों की मार्गदर्शन एवं मेहनत से विद्यार्थी सफल हुए है। वहीं जमुना कोतमा क्षेत्र का केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी ने गत वर्षो की भांति इस बार भी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार दर्शन किया है। स्कूल की छात्रा बुशरा अज़ीमा ने 92.6 अंक पाकर प्रथम, अवनि जैन ने 91.8 अंकों के साथ द्वितीय और अनुराधा त्रिवेदी ने 89.4: अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी मे ंसफल रहे। परीक्षा में ६८ छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।
इसके अलावा बिजुरी में संचालित सेंट जोसफ मिशन स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा, परीक्षा में २०१ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें ९५.४ प्रतिशत बच्चे उत्र्तीण हुए। ९० प्रतिशत से अधिक बच्चों ने प्रथम श्रेणी में उत्र्तीणता की। स्कूल में टॉप की श्रेणी में नंदिनी सिंह ने ९५.२ प्रतिशत अंक, सुमन कश्यप ने ९५.२ प्रतिशत, नंदाकिशोरे ने ९२.८ प्रतिशत अंक के साथ उत्र्तीण हुए।
————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो