विभाग ने उसे निकाल दिया था
जिसमें पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि 27 जुलाई को बिजुरी सबस्टेशन में विभागीय कार्य में नत्थू आया हुआ था। जहां विजय सोनी द्वारा अज्ञात कारणों में उसके साथ झूमाझपटी करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। विजय सोनी को पूर्व में बिजुरी के जेए गुप्ता ने रखा था। जहां उसे बाद में निकाल दिया गया। इसके बाद पुन: माहभर पूर्व जेएई ने विजय सोनी को रख लिया। लेकिन इसी दौरान जेएई का स्थानांतरण सिंगरौली हो जाने पर विभाग ने उसे निकाल दिया था। इस मामले में विजय सोनी नत्थूलाल राठौर के साथ रंजिश रखता था। पुलिस ने बिजली विभाग के स्टाफों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।