scriptमंत्री का वीडियो वायरल: खाद्य मंत्री ने कार्यकर्ता को दिखाई रिवॉल्वर, गांलियां देते भी आए नजर | Minister's video viral: Food minister shows revolver to worker | Patrika News

मंत्री का वीडियो वायरल: खाद्य मंत्री ने कार्यकर्ता को दिखाई रिवॉल्वर, गांलियां देते भी आए नजर

locationअनूपपुरPublished: Oct 22, 2020 11:35:10 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मंत्री बिसाहूलाल सिंह का रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल

bbbbb.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नेताओं की विवादित बोल थम नहीं रहे हैं। नेता जहां विवादित बयान दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब उम्मीदवार जनता और कार्यकर्ताओं को खुले आम धमकी दे रहे हैं। अनुपपूर से भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे एक कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर गालियां देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एमपी कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।

 

 

दरअसल, एमपी कांग्रेस ने बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पैसे मांगने पर एक कार्यकर्ता से गाली-गलौच करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नही वीडियो में बिसाहूलाल कार्यकर्ता से रिवॉल्वर दिखाते हुए गाली- गलौच कर रहे है और 18 हजार रुपए लाने की भी बात कर रहे है। पत्रिका.कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

https://youtu.be/ICGaYaaDP6g

गृहमंत्री ने कहा- वीडियो पुराना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- यह वीडियो आठ साल पुराना है, जब वे कांग्रेस में थे। फेंक और पुराने वीडियो जारी करना कांग्रेस का स्टाइल है। बिसाहूलाल जी से मेरी बातचीत हुई और उन्होंने भी कहा है कि यह वीडियो आठ साल पुराना है। उनका पूरा जीवन राजनीतिक रहा है, उन पर कभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

 

 

//?feature=oembed

उम्मीदवार की पत्नी को लेकर दिया था विवादित बयान

इससे पहले बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो