scriptmp election 2018 : कांग्रेस को बड़ा झटका, ये चर्चित महिला नेता पहुंची भाजपा के पाले में | mp election 2018 : congress women leade join bjp, loss for congress | Patrika News

mp election 2018 : कांग्रेस को बड़ा झटका, ये चर्चित महिला नेता पहुंची भाजपा के पाले में

locationअनूपपुरPublished: Nov 11, 2018 02:02:14 pm

Submitted by:

shivmangal singh

किया मुख्यमंत्री का स्वागत, मंच साझा किया, सीएम ने बताया महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

anuppur

himadri singh wellcome to cm

अनूपपुर/ राजेन्द्रग्राम/ भालूमाड़ा. आदिवासी अंचल में भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं हिमाद्री सिंह भाजपा के पाले में खड़ी हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को हेलीपेड पर न केवल मुख्यमंत्री का स्वागत किया बल्कि उनके साथ मंच भी साझा किया। मुख्यमंत्री ने भी हिमाद्री सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।
प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के साथ टिकट बंटवारे को लेकर मची घमासान में डेमेज कंट्रोल करने अनूपपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर, कोतमा तथा पुष्पराजगढ़ में जनसभा को सम्बोधित किया तथा तीनों ही विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए विजयी आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की शुरूआत पुष्पराजगढ़ के दमहेड़ी गांव से की, सुबह ११.१५ बजे हेलीपैड पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस से लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी रही तथा वर्तमान भाजपा नेता नरेन्द्र मरावी की धर्मपत्नी हिमाद्री सिंह ने स्वागत किया।
साथ ही हिमाद्री ने मुख्यमंत्री के साथ मंच सांझा किया। इस मौके पर नरेन्द्र मरावी ने अपने सुसर स्व. दलवीर सिंह पूर्व वित्त राज्यमंत्री कांग्रेस को याद कर उनके नाम भाजपा के पक्ष में वोट मांगा। सभा को सम्बोंधित करते मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस पर गरजते हुए तंज कसा। साथ ही वर्तमान विधायक फुंदेलाल पर कोई काम नहंी करने का आरोप लगाते हुए नरेन्द्र को विधायक बनाने और विकास की सारी जिम्मेदारियां शिवराज पर छोड़ देने की अपील की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमाद्री सिंह को बेटी बताकर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। उन्होंने हिमाद्री के साथ उपस्थित समस्त ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मरावी को वोट देकर जीताने का संकल्प दिलाया। आधा घंटे के सम्बोधन कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व योजनाओं को ही दुराहते हुए सरकार की विकासी उपलब्धियां गिनाईं। इसी तरह जमुना कालरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अनूपपुर प्रत्याशी रामलाल रौतेल के पक्ष में मतदान की अपील की। जबकि कोतमा के गांधी चौराहे पर आमसभा को सम्बोधित करते हुए कोतमा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल के पक्ष में लोगों से वोट देकर भाजपा को विजयी बनाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस बोलती है कि जनता नाराज है, गुस्सा है, जबकि सच्चाई यह है कि जनता नहीं बल्कि गुस्सा कांग्रेसियों में है। कारण कि इन पिछले 15 वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को एक नई ऊंचाई में पहुंचाया है। इस बीमारू प्रदेश को हमने विकसित प्रदेश बनाया और आने वाले समय में दुनिया में नंबर एक का प्रदेश मध्य प्रदेश बनाने का फैसला लिया है। समृद्ध प्रदेश बनेगा इस बात से कांग्रेसियों में गुस्सा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में सड़कें नहीं थी, बिजली नहीं था, गरीबों के लिए कोई योजना नहीं थी, सिंचाई की सुविधा नहीं थी, बहन बेटियों के लिए कोई योजना नहीं थी, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने सब कुछ किया इसी बात से कांग्रेस को गुस्सा आता है।
हमने प्रदेश में बिजली की व्यवस्था कराई, सड़क बनवाई, सिंचाई का रकबा बढ़ा, गरीब बहन-बेटियों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी। गरीबों के लिए संबल योजना लाए जिससे गरीबों को लाभ मिला है। प्रदेश के विकास से परेशान कांग्रेसी आए दिन झूठा आरोप लगा रहे हैं और लोगों को बरगला रहे हैं। 15 वर्षों से सत्ता से दूर कांग्रेसी परेशान हैं कि उन्हें किस तरह से सत्ता वापस मिले। कांग्रेस वचन पत्र जारी किया है, लेकिन कभी भी अपना वचन पूरा नहीं किया। उन्होंने जमुना की जनता को दीपावली व छठ की बधाइयां दी।

ट्रेंडिंग वीडियो