scriptसांसद ने कहा जो गलती हुई उसको भूलकर करे आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी, 21वीं सदी में भारत होगा विश्व का गुरु: ज्ञान सिंह | MP said that the mistakes made by mistake will make preparations for t | Patrika News

सांसद ने कहा जो गलती हुई उसको भूलकर करे आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी, 21वीं सदी में भारत होगा विश्व का गुरु: ज्ञान सिंह

locationअनूपपुरPublished: Jan 20, 2019 09:25:05 pm

Submitted by:

shivmangal singh

सांसद ने कहा जो गलती हुई उसको भूलकर करे आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी, 21वीं सदी में भारत होगा विश्व का गुरु: ज्ञान सिंह

MP said that the mistakes made by mistake will make preparations for t

सांसद ने कहा जो गलती हुई उसको भूलकर करे आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी, 21वीं सदी में भारत होगा विश्व का गुरु: ज्ञान सिंह

कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
अनूपपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिले के अंदर प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में कोतमा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन अनन्या वाटिका राजनगर में शनिवार के दिन आयोजित किया गया। रविवार को जमुना कॉलरी क्षेत्र के सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन मे शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान सिंह ने कहा कि जो गलती हुई है उसको भूल कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जाएं। कुछ गलतियों के कारण मध्यप्रदेश में करीब पहुंचने के बाद भी सरकार नहीं बना पाए। लेकिन एक सशक्त विपक्ष के रूप में हम मौजूद हैं। शिवराज सरकार ने जो काम किया है वह यादगार रहेगा। कांग्रेस की सरकार जीवन में ऐसा कार्य नहीं कर पाएगी। सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के पथ पर लेकर बढ़ रहे हैं इस गति को प्रदान करने के लिए भारत देश के अंदर एक बार फिर से मोदी की सरकार का आना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री दिन रात ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उसको देखकर विपक्षी भी पागल हो गए हैं। और अनाप-शनाप आरोप लगाकर मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ज्ञान सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने की बात कही। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि हम सभी की छोटी-छोटी गलतियों के कारण विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। ऐसी गलती दोबारा ना हो इसका ध्यान हम सभी को देना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष आधा राम वैश्य ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि जिस भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी जाती है उसका बोध उसे होने की जरूरत है तभी हम मैदान में सफल हो सकते हैं। यदि अनूपपुर के अंदर तीनों विधानसभा हमारी हार हुई है तो उसके जिम्मेदार हम सभी हैं। हम लोगों ने कहीं ना कहीं चूक की है। जिसके कारण परिणाम हमारे विपरीत रहा। सभी मतभेद को दूर करते हुए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार आते ही भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो