scriptनगरपालिका अध्यक्ष के मानहानि की धमकी पर नगर युवा ने खोला मोर्चा | Municipal youth opened front on threat of defamation of municipal pres | Patrika News

नगरपालिका अध्यक्ष के मानहानि की धमकी पर नगर युवा ने खोला मोर्चा

locationअनूपपुरPublished: Sep 11, 2019 03:40:48 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

धमकी को बताई लोकतंत्र के आवाज की हत्या, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Municipal youth opened front on threat of defamation of municipal pres

नगरपालिका अध्यक्ष के मानहानि की धमकी पर नगर युवा ने खोला मोर्चा

अनूपपुर। नगरपालिका अनूपपुर की बदहाली तथा आमजनों को हो रही परेशानियों पर ६ सितम्बर को नगर युवाओं द्वारा रैली निकाल नगरपालिका कार्यालय परिसर में ९ बिन्दूओं पर सीएमओ के नाम सौंपे गए ज्ञापन तथा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा कुछ बिन्दूओं पर आपत्ति जताते हुए मानहानि के दिए गए वक्तव्य पर मंगलवार को युवाओं ने मोर्चा खोल दिया। १० सितम्बर को नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में आधा सैकड़ा से अधिक नगर युवा मौजूद रहे। इसमें पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन के मुख्य बिंदु पर चर्चा हुई। युवाओं का कहना था कि ज्ञापन में सारे बिंदु नगरपालिका वार्ड 1 से 15 तक की बुनियादी समस्याओं पर रखे गए थे। जिनमें महत्वपूर्ण विषय पेयजल समस्या, सडक़ समस्या एवं मवेशियों के जमावड़े से होने वाले दुर्घटनाओं एवं विभिन्न व्याप्त समस्याएं थी। इनमें शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली धनराशि का सही जगह उपयोग नहीं हो रहा है। जो जरूरत की चीजें है उन्हें प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर नगर को बेहतर बनाया जा सकता है। लेकिन कुछ शब्दों पर आपत्ति जताकर नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा नवयुवक मतदाता के सदस्य को मानहानि के नाम पर धमका कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसका सदस्यों ने विरोध किया है साथ ही इसी तरह की धमकी को लोकतंत्र की आवाज को दबाना बताया है। नवयुवक मतदाता मंच के सदस्य मनोज दुवे ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मानहानि करना है तो समय न लें हम अपनी आवाज क्षेत्र के लिए बुलंद करते रहेंगे। लोकतंत्र की ताकत जनता के पास है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो