scriptनर्मदा जयंती महोत्सव: मां नर्मदा का हुआ भव्य श्रृंगार, 108 कन्याओं का पूजन और साधु-संतों के तिलक वंदन बाद भंडारा | Narmada Jayanti Festival: Mother Narmada's grand makeup, 108 girls wor | Patrika News

नर्मदा जयंती महोत्सव: मां नर्मदा का हुआ भव्य श्रृंगार, 108 कन्याओं का पूजन और साधु-संतों के तिलक वंदन बाद भंडारा

locationअनूपपुरPublished: Feb 19, 2021 11:52:08 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ नर्मदा उद्गम कुंड में किया पूजन, शंभूधारा में रोपा शाल का पौधा

Narmada Jayanti Festival: Mother Narmada's grand makeup, 108 girls wor

नर्मदा जयंती महोत्सव: मां नर्मदा का हुआ भव्य श्रृंगार, 108 कन्याओं का पूजन और साधु-संतों के तिलक वंदन बाद भंडारा

अनूपपुर। नर्मदा जंयती में १९ फरवरी को मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें मां का भव्य श्रृंगार किया गया। और पूजा की गई। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने पत्नी के साथ नर्मदा उद्गम कुंड पर विशेष पूजन अर्चन किया। प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित उमेश द्विवेदी, पंडित उत्तम प्रसाद द्विवेदी एवं पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी ने उद्गम स्थल पर विधि-विधान से पूजा कराई।इस मौके पर प्रदेश खाद्य बिसाहूलाल सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, सांसद हिमाद्री सिंह, कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, जिपं अध्यक्ष रूपमती सिंह भी शामिल रहीं। इसके बाद १०८ कन्याओं को स्वास्तिक स्वरूप में बैठे हुए कन्याओं का तिलक वंदन व दक्षिणा देकर प्रसाद ग्रहण कराया गया। वहीं नर्मदा मंदिर परिसर में ही साधु संतों को तिलक वंदन कर शॉल व दक्षिणा भेंट किया। साथ ही प्रसाद ग्रहण करने का अनुग्रह किया। कन्या पूजन उपरांत मुख्यमंत्री मां नर्मदा के मंदिर में प्रवेश किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए। इसके बाद माई की बगिया पहुंचे, यहां भी पूजन अर्चन किया और दाल बाटी प्रसाद रूप में ग्रहण किया। अमरकंटक सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।
बॉक्स: शंभूधारा में रोपा शाल का पौधा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की सुबह पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध शंभूधारा में शाल पौधा का रोपण किया। वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह ने भी गुलबकावली का पौधा रोपा और अधिकारियों से उसके संरक्षण की अपील की। उन्होंने आम लोगों से साल में कम से कम एक पौधा रोपने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बॉक्स: दूसरे दिन योगाभ्यास का हुआ समापन
मुख्य रूप से दो दिवसीय रूप में आयोजित नर्मदा जयंती महोत्सव में योगाभ्यास कार्यक्रम का ओयाजन दो दिन किया गया। जिसमें १९ फरवरी को स्वस्थ मन एवं स्वस्थ शरीर की कामना के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया। दो दिन चले योगाभ्यास में करीब 360 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ लिया। अमरकंटक में मां नर्मदा जयंती के मौके पर शाम को मां नर्मदा की महाआरती की गई। जिसमें हजारो की तादाद में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की जयघोष करते हुए महाआरती में शामिल हुए। पांच पुजारियों द्वारा महाआरती करते हुए मां की आराधन की।
बॉक्स: भक्ति गीतों पर झूमे भक्त
अमरकंटक में नर्मदा जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें १९ फरवरी की शाम चरणजीत सिंह ने भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। मैं बालक तू माता शेरावालिए, मैं निर्धन तू दाता शेरावालिए सहित अन्य भक्ति गीत गाए।
——————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो