अनूपपुर। जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित कराई जा रही कक्षा १०वीं और १२वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरंभ किया जाएगा। जिसमें प्रदेश स्तर पर ५ मार्च से मूल्यांकन की कार्रवाई आरंभ होगी। जिला स्तरीय मूल्यांकन कार्रवाई में अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित एक्सीलेंस स्कूल परिसर को भी मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। जहां सुरक्षा व्यवस्थाओं में परिसर को फेसिंग कराने के साथ १०० मीटर की परिधि को प्रतिबंधात्मक जोन घोषित किया गया है। हालांकि अब तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कोई भी पेपर नहीं आए हैं। लेकिन संभावना है कि ४ मार्च तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय मूल्यांकन सेंटर पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच जाएगी, जहां ५ मार्च को शासन के निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। अनूपपुर केन्द्र प्रभारी एवं प्राचार्य एचएल बहेलिया ने बताया कि इस वर्ष माशिमं ने नए तरीके से मूल्यांकन की रणनीति अपनाई है। जिसमें मूल्यांकन को निष्पक्ष बनाए रखने प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षा वीक्षकों द्वारा की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन अंक को तत्काल ही विभाग के पोर्टल पर सम्बंधित परीक्षार्थियों के नाम के सामने फीड कर दिए जाएंगे। इसके लिए शासन द्वारा अतिरिक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ दो सहायक मूल्यांकन अधिकारी भी नियुक्त किया है। जो सीएस के अधीनस्थ कार्य करेगा। अनूपपुर में पांच कम्प्यूटर ऑपरेटर और दो सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यहां मूल्यांकन के लिए आने वाले शिक्षक एक दिन में ३०-४५ कॉपियों का मूल्यांकन कर सकेंगे। मूल्यांकन सुबह १० बजे से शाम ६ बजे संचालित होगा। जिसमें शिक्षक अपनी आईडी सहित निर्देशों के अनुसार केन्द्र पर प्रवेश करेंगे।बॉक्स: दो चरणों में होगा मूल्यांकनप्राचार्य एचएल बहेलिया ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में ५ मार्च से मूल्यांकन कार्य तो दूसरी चरण १५ मार्च से आरंभ होगा। इसमें प्रथम चरण में हाई स्कूल की तीन विषयक हिन्दी, गणित और सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन आरंभ होगा, जबकि कक्षा १२वीं के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, राजनीतिक शास्त्र, कृषि विज्ञान, गृह प्रबंधन एवं पोषण विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें बचे शेष विषयों का दूसरे चरण में मूल्यांकन होगा। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र को सुरक्षित फेंसिंग कराया गया है, जहां शिक्षकों के प्रवेश के दौरान उनके आईडी की जांच सहित इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को जब्त कर सुरक्षित भंडारित किया जाएगा। जबकि एरिया के १०० मीटर की परिधि में बिना अनुमति प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।वर्सन:इस बार नई विधि अपनाई गई है, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के साथ ही उनके अंकों को सम्बंधित परीक्षार्थी के नाम के सामने ऑनलाइन फीड कर दिया जाएगा। इसमें अतिरिक्त अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं।मूल्यांकन ५ से आरंभ होगी।एचएच बहेलिया, प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल अनूपपुर।[typography_font:18pt;” >—————————————————