scriptआईजीएनटीयू विश्वविद्यालय में नवागत कुलपति का किया गया सम्मान | New Vice Chancellor honored at IGNTU University | Patrika News

आईजीएनटीयू विश्वविद्यालय में नवागत कुलपति का किया गया सम्मान

locationअनूपपुरPublished: Dec 11, 2019 08:45:23 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

प्राध्यापकों ने बताया नवीन युग का सूत्रपात

New Vice Chancellor honored at IGNTU University

आईजीएनटीयू विश्वविद्यालय में नवागत कुलपति का किया गया सम्मान

अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन विवि प्रशासन एवं अध्यापक संघ द्वारा किया गया। प्रो. दिलीप सिंह ने कहा कुलपति जिस उत्तराखण्ड की भूमि से होते हुए पूर्वांचल होकर हमारे बीच आए हैं, वह भूमि लोक संस्कृति से पल्लवित है। विश्वविद्यालय का एक पक्ष है लोक से जुडऩे का। अकादमिक निदेशक प्रो. आलोक क्षोत्रिय ने कहा कि उनकेआगमन से विश्वविद्यालय में एक नवीन युग का सूत्रपात हुआ है। हमारे मन में नई आशा का संचार हुआ है। कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कुलपति के रूप में मैं आपका संरक्षक हूं। आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की मेरी सदैव कोशिश रहेगी। मैं हमेशा आपके सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहूॅंगा। जब भी आपका हाथ आगे बढ़ेगा वहीं मेरा हाथ उसे थामने सदैव तैयार रहेगा। मेरा लक्ष्य है कि विश्वविद्यालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए। सभी संकायों का विकास होगा। शोध छात्रों की संख्या बढाना, सभी संकायों के लिए अलग भवन की व्यवस्था, शिक्षकों की पदोन्नति व अन्य सभी छात्र व शिक्षक हित के मु़द्दों पर सदैव सक्रियता और संवेदनशीलता से कार्य करने की मेरी कोशिश रहेगी। हमारे शोध-प्रोजेक्ट अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करें और सम्पूर्ण मानवता को उससे लाभ मिले। हमारा ध्येय समरस समाज की स्थापना हो।
————————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो