script

8 माह कोख में पाला नन्हीं जान, जन्म होते ही लोक लाज में फेंका कचरा की ढेर हुई मौत

locationअनूपपुरPublished: Apr 04, 2019 08:29:24 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

पुलिस ने पीएम उपरांत किया दफन, जांच में जुटी पुलिस

Nine lives in the womb of 8 months, people were born as lazy to death

8 माह कोख में पाला नन्हीं जान, जन्म होते ही लोक लाज में फेंका कचरा की ढेर हुई मौत

अनूपपुर। गुरूवार की सुबह 5 बजे जैतहरी विद्युत सब स्टेशन के पास लोक लाज के डर से किसी मां ने अपने कोख में पल रहे कन्या भ्रूण की हत्या कर दुकान के पीछे फेंक दिया। सुबह 5 बजे अपनी दुकान पहुंचे प्रेस दुकान संचालक की बाइक की रोशनी दुकान के पिछले हिस्से पहुंची, जहां किसी बच्ची के शव होने की आशंका पर घबराते हुए उसे देखा और आसपास के लोगों को जगाकर इसकी जानकारी दी। लोगों ने भी घटना को देखकर इसकी सूचना जैतहरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में उसका पीएम कराया और दफन करवा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों के अनुसार बच्ची प्री-मेच्योर्ड लगभग ७-८ माह के बीच की थी। सम्भावना है कि किसी ने भ्रूण हत्या कर शव को यहां फेंक दिया होगा। शव भी ४-५ घंटे पूर्व का होना बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तत्काल की जन्मी बच्ची का शव कचरे की ढेर में निर्वस्त्र अवस्था में मिली थी। एक महिला ने जब उसे गोद मे उठाया तो वह मृत अवस्था में थी। अनुमान है कि बच्ची के जन्म होते ही लोक लाज के भय से परिजनों ने उसे फेंक दिया होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो