अनूपपुर। पर्यावरण च्रक प्रभावित हो रहा है, कहीं बेमौसम ओलावृष्टि, बर्फवारी, तो कही सूखापन यह पर्यावरण प्रभावित के लक्षण है। इसका मुख्य कारण दिनोंदिन वनों की कटाई, पेड़-पौधों की कमी। इको सिस्टम के पभाव में ग्लोबलवार्मिंग। इसे रोकने पर्यावरण को बचाने समाज को ही पहल करनी होगी। समाज के लोगों को आगे आना होगा और एक पौधा लगाकर वनों का विस्तार करना होगा। वन से पर्यावरण और पर्यावरण से हम और जीव-जन्तु जीवित रह सकेंगे। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमति सिंह ने वनमंडलअनूपपुर अंतर्गत वनपरिक्षेत्र अहिरगवां के लोहारी टोला (करपा) में मप्र इको पर्यटन बोर्ड एवं वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा एक पौधा वन के वर्तमान स्वरूप को बदलने में समक्ष है। इसलिए ज्यादा पौधारोपण किया जाए। इस दौरान करपा स्कूल के 120 छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवल नायक ने कहा कि आने वाले समय में यदि पर्यावरण व वन के साथ वन्यप्राणी नहीं रहेंगे तो मानव जीवन की कल्पना असंभव होगी। जैसा कि पिछले दो-तीन वर्षों से देखा जा रहा है कि कोरोनो नामक महामारी से लोगों की जानें जा रही है। स्वस्थ्य वातावरण नहीं होने के कारण गवां दी है। इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चों को वन भ्रमण कराया गया, जिसमें सेवानिवृत्त उप वनमंडल अधिकारी ओजी गोस्वामी, शशिधर अग्रवाल, नेचर क्लब सदस्य मनीष कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी अहिरगवां अविचल त्रिपाठी शामिल रहे। जिन्होंने बच्चों को वन में पाए जाने वाले वृक्षों की प्रजातियां, उनसे मिलने वाले फूल, फलो, औषधियों के साथ मिट्टी की बनावट, वन सीमाओं में निर्मित किए गए मुनारा के साथ वन विभाग की संरचना, सुरक्षा श्रमिक, वनरक्षक, वन क्षेत्रपाल एवं अन्य पदों में पदस्थ अधिकारियों के संबंध में जानकारी दी। जेपी साहू ने लोहारिन बांध के पानी की बच्चों को जल की उपलब्धता एवं उसका उपयोग पाए जाने वाले जीव जंतुओं की विस्तार से जानकारी दी। वन्यजीव संरक्षक व सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के सर्पों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे बचाव एवं पीडि़त व्यक्ति के उपचार के संबंध में जानकारी दी। जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर सम्मिलित छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में बाघ समूह ने प्रथम एवं चीतल समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जैव विविधता प्रश्नोत्तरी में छात्र महेश कोल ने प्रथम, अमरवती ने द्वितीय एवं जमुना प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। [typography_font:18pt;” >—————————————————-