scriptमंत्री के साथ फोटो हुआ वायरल, कांग्रेस ने दो पदाधिकारियों को किया निष्कासित | Photo with minister goes viral, Congress expels two officials | Patrika News

मंत्री के साथ फोटो हुआ वायरल, कांग्रेस ने दो पदाधिकारियों को किया निष्कासित

locationअनूपपुरPublished: Aug 03, 2020 09:37:17 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

अनुशासनहीनता मानते हुए प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

श्वेतपत्र जारी करने में राज्य सरकार को किस बात का डर

श्वेतपत्र जारी करने में राज्य सरकार को किस बात का डर

अनूपपुर। वर्तमान राजनीति के गलियारे में कार्यकर्ताओं की उथल पुथल में पार्टी को अधिक नुकसान का आभास होने लगा है। इसी उथल पुथल में जिला कांग्रेस अनूपपुर पूर्व महामंत्री संदीप पुरी एवं बरगवां इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा की भाजपा मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ फोटो होने एवं देवहरा एवं बरगवां मंडलम् की शिकायतों पर रविवार २ अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने अनुशासनहीनता मानते हुए प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जिला कांग्रेस पूर्व महामंत्री संदीप पुरी एवं बरगवां इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा की लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां व भाजपा शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ कार्यक्रमों की फोटो प्राप्त होने एवं देवहरा एवं बरगवां मंडलम् से प्राप्त शिकायतों तथा व्हॉटसएप में लगातार आ रही फोटो का आधार व इस संबंध में कोई खंडन नहीं किए जाने पर दोनों इसे पार्टी विरोधी एवं अनुशासनहीनता माना गया। जिसपर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं उपचुनाव प्रभारी एनपी प्रजापति की सहमति से संदीप पुरी अमलाई एवं राजेश मिश्रा बरगवां को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
—————————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो