scriptदस्तक अभियान में स्वास्थ्य जांच के साथ बच्चों को दी जाएगी पॉक्सो एक्ट की जानकारी | Posco act information will be given to children with health check in t | Patrika News

दस्तक अभियान में स्वास्थ्य जांच के साथ बच्चों को दी जाएगी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

locationअनूपपुरPublished: Jun 18, 2019 03:24:09 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

दस्तक दल के साथ उपस्थित बीट आरक्षक देंगे पॉक्सो अधिनियम की जानकारी

Posco act information will be given to children with health check in t

दस्तक अभियान में स्वास्थ्य जांच के साथ बच्चों को दी जाएगी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

अनूपपुर। जिले में 10 जून से प्रारम्भ हुए दस्तक अभियान में एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल के साथ अब सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस बीट आरक्षक भी सम्मिलित होंगे, जो स्वास्थ्य अमले के साथ घर घर पॉक्सो एक्ट के सम्बंध में परिजनों व बच्चों को जानकारी देने का कार्य करेंगे। इनमें महिला बाल विकास विभाग की टीम के साथ स्वास्थ्य अमला घर घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी। इस अभिनव पहल को सोमवार १७ जून को जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान सांझा किया। बताया जाता है कि सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जब समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद थे तब कलेक्टर ने इस कार्ययोजना पर महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक से नई कार्ययोजना पर जानकारी देने की बात कही। पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकट्टा ने दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि दस्तक दल के साथ अब पुलिस विभाग के बीट आरक्षक को भेजा जाएगा। यह पुलिस कर्मचारी दस्तक दल के साथ घर घर जाकर लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की जानकारी देगा। बच्चों को लैंगिक अपराधों की पहचान (गुड टच, बैड टच) करने उनकी शिकायत निवारण एवं सुरक्षा के अधिनियम अंतर्गत अधिकारों की जानकारी देगा। इस मौके पर कलेक्टर ने चाइल्डलाइन नम्बर 1098 की विस्तृत जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं। विदित हो कि जिले में कुल 5 वर्ष से कम उम्र के 108507 बच्चे चिह्नांकित हैं, जिनमे से अब तक लगभग 29 हजार बच्चों की स्वास्थ्य जांच का कार्य किया जा चुका है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उनके स्वास्थ्य को संरक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर रोग से पीडि़त बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो